विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जिम जाने का नहीं है टाइम? घर पर रोज 20 मिनट करें ये HIIT वर्कआउट, तेजी से कम होगा वजन

By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
Published: Mon, 29 Jun 2026 06:30 AM (IST)

बिजी लाइफस्टाइल में जिम न जा पाने वालों के लिए HIIT वर्कआउट एक बेहतरीन विकल्प है, जो कम समय में वजन घटाने में मदद करता है।

बिगिनर्स के लिए बेस्ट हैं ये 7 आसान HIIT एक्सरसाइज (AI Generated Image)

बिगिनर्स के लिए बेस्ट हैं ये 7 आसान HIIT एक्सरसाइज (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बिजी लाइफस्टाइल के कारण अक्सर हमारे पास जिम जाने का समय नहीं बचता, लेकिन फिट रहना तो जरूरी है। ऐसे में HIIT यानी हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग एक बहुत ही बढ़िया तरीका है, जो कम समय में ज्यादा रिजल्ट देता है। बिगिनर्स इस वर्कआउट को घर पर बिना किसी उपकरण के आसानी से कर सकते हैं। 

HIIT आपके हार्ट रेट को तेजी से बढ़ाता है, जिससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और कैलोरी तेजी से बर्न होती हैं। आइए जानें शुरुआती लोगों के लिए आसान और प्रभावी HIIT एक्सरसाइज जिसे आप रोजाना 20-25 मिनट में कर सकते हैं 

घर पर करें ये HIIT एक्सरसाइज

  • जंपिंग जैक- यह सबसे आसान और फुल-बॉडी वॉर्म-अप मूव है। यह आपके हाथ, पैर, कोर और कंधों को एक्टिव करता है। इससे हार्ट रेट तुरंत बढ़ता है और शरीर व्यायाम के लिए तैयार होता है। इसे धीमी रफ्तार से शुरू करें और धीरे-धीरे स्पीड बढ़ाएं।
  • हाई नीज- इसमें जगह पर खड़े होकर घुटनों को तेजी से ऊपर उठाया जाता है। यह कार्डियो का बेहतरीन रूप है और पेट की चर्बी कम करने में बहुत मददगार है। इससे कैलोरी बर्न तेज होती है और पैरों की ताकत भी बढ़ती है।
  • स्क्वॉट- शुरुआती लोगों के लिए स्क्वॉट एक जरूरी एक्सरसाइज है। यह जांघों, क्वाड्स, ग्लूट्स और कोर को मजबूत बनाती है। नियमित स्क्वॉट्स आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं और शरीर को टोन करते हैं।
  • बट किकर्स- यह हाई नीज का उल्टा वर्जन है, जिसमें एड़ियों को पीछे की ओर तेजी से हिप्स की तरफ ले जाया जाता है। यह हैमस्ट्रिंग्स को एक्टिव करता है और कार्डियो बढ़ाता है। यह शुरुआती लोगों के लिए बहुत आसान है और फैट बर्न तेजी से करता है।
  • प्लैंक- HIIT में कोर स्ट्रेंथ बहुत जरूरी है और प्लैंक इससे बेहतर कुछ नहीं। प्लैंक एब्स, बैक, कंधों और पूरे कोर को मजबूत बनाता है। इससे शरीर की स्टैमिना बढ़ती है और बैलेंस भी बेहतर होता है। शुरुआत में 20-30 सेकंड करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं।
  • माउंटेन क्लाइंबर्स- यह एक्सरसाइज बॉडी को स्ट्रेंथ और कार्डियो दोनों एक साथ देती है। पेट की चर्बी कम करने, कोर मजबूत बनाने और हार्ट रेट बढ़ाने के लिए यह परफेक्ट है। शुरुआती लोग धीमे-धीमे नी ड्राइव करें और स्पीड बाद में बढ़ाएं।
  • लो-इम्पैक्ट बर्पीज- बर्पीज एक कंप्लीट बॉडी वर्कआउट है, लेकिन शुरुआती लोगों के लिए इसका लो-इम्पैक्ट वर्जन बेहतर है जिसमें जंप की जगह स्टेप-बैक किया जाता है। यह फुल बॉडी स्ट्रेंथ बढ़ाता है और पूरे शरीर को टोन करता है 


Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।