ऑटिज्म सिर्फ एक तरह का नहीं होता! नई रिसर्च में सामने आया दिमाग से जुड़ा बड़ा सच
एक नए अध्ययन में ऑटिज्म के दो बिल्कुल अलग उपप्रकारों की पहचान की गई है, जो मस्तिष्क की कनेक्टिविटी पर आधारित हैं।

क्या हर ऑटिज्म एक जैसा होता है? नई रिसर्च में सामने आए इसके दो बिल्कुल अलग प्रकार (Image Source: Magnific)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
प्रेट्र, नई दिल्ली। ऑटिज्म एक ऐसा न्यूरोडेवलेपमेंट विकार है, जिसमें अक्सर व्यक्ति बार-बार एक ही तरह का व्यवहार करता है और उसके सामाजिक कौशल में कमी देखने को मिलती है, लेकिन हाल ही में हुए एक बेहद अहम अध्ययन ने ऑटिज्म को समझने का हमारा नजरिया काफी हद तक बदल दिया है। इस नई रिसर्च में ऑटिज्म के दो बिल्कुल अलग उपप्रकारों की पहचान की गई है।

(Image Source: Magnific)
दिमाग की कनेक्टिविटी का है पूरा खेल
इस अध्ययन से यह साफ हुआ है कि ऑटिज्म मुख्य रूप से मस्तिष्क के अलग-अलग हिस्सों के बीच असामान्य संचार से जुड़ा है। यह संचार या तो बहुत अधिक हो सकता है, या फिर बहुत क। इन्ही पैटर्न्स के आधार पर विश्लेषण में ऑटिज्म के दो पुनरुत्पादित उपप्रकारों का पता चला है:
- पहला प्रकार: यह उपप्रकार मस्तिष्क की बहुत अधिक कनेक्टिविटी यानी 'हाइपरकनेक्टिविटी' से चिह्नित है। इसका सीधा संबंध इम्यून-संबंधित प्रणालियों से पाया गया है।
- दूसरा प्रकार: यह उपप्रकार मस्तिष्क की कम कनेक्टिविटी यानी 'हाइपोकनेक्टिविटी' से चिह्नित है। यह उन साइनैप्टिक पथों से जुड़ा हुआ है जो न्यूरान्स के बीच संकेत भेजने में मदद करते हैं।
किसने और कैसे की यह बड़ी खोज?
यह महत्वपूर्ण रिसर्च 'इटालियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी' और अमेरिका के 'चाइल्ड माइंड इंस्टीट्यूट' के शोधकर्ताओं की अगुआई में की गई है।
- इस अध्ययन को अंजाम देने के लिए शोधकर्ताओं ने बहुत बारीकी से डेटा का विश्लेषण किया:
- इसमें 20 चूहों के माडल का अध्ययन किया गया।
- साथ ही, ऑटिज्म से पीड़ित 940 बच्चों और युवाओं के मस्तिष्क का स्कैन किया गया।
भविष्य के लिए क्या हैं इसके मायने?
शोधकर्ताओं ने स्पष्ट किया है कि यह नई खोज भविष्य में ऑटिज्म की देखभाल के लिए एक नया रास्ता खोल सकती है। इन अहम निष्कर्षों की मदद से ऑटिज्म से प्रभावित व्यक्तियों के लिए एकदम व्यक्तिगत और सटीक देखभाल प्रदान करने वाले नए उपकरण विकसित करने का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।