Natural Delivery Tips: सी सेक्शन से बचना चाहती हैं, तो फॉलो करें सोनम कपूर के ये टिप्स
Natural Delivery Tips सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी डिलीवरी से जुड़ी कई जानकारियां शेयर की हैं। जो प्रेग्नेंट महिलाओं के बहुत काम आ सकती हैं। तो अगर आप भी नॉर्मल डिलीवरी चाहती हैं तो फॉलो करें उनके ये टिप्स।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Natural Delivery Tips: बॉलीवुड एक्ट्रेस और फैशन आइकन सोनम कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। बीते महीनों में एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी रही थीं और 20 अगस्त को बेटे वायु को जन्म दिया है। अब सोनम ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी जर्नी पर बात की है। उन्होंने बताया है कि किस तरह उन्होंने नेचुरली अपने बेटे वायु को जन्म दिया। इसके अलावा वह बेटे को ब्रेस्ट फीडिंग भी बहुत आसानी से करा पा रही हैं।
क्या है नेचुरल बर्थ?
नैचुरल बर्थ को आसान शब्दों में कहा जाए तो शिशु का जन्म वजाइना से होना और इस दौरान बिना दवा के दर्द रहित डिलिवरी भी हो सकती है।

नेचुरल बर्थ के फायदे
- बच्चे का जन्म अगर नैचुरल तरीके से होता है तो बॉडी या वजाइना में किसी भी तरह के कट्स नहीं लगते।
- नेचुरल बर्थ के बाद मां आराम से चल-फिर सकती हैं।
- जन्म के तुरंत बाद ही मां बच्चे को अपना दूध पिला सकती हैं जिससे बच्चे के साथ एक अलग कनेक्शन डेवलप होता है।
नेचुरल बर्थ के रिस्क फैक्टर्स
बच्चे के जन्म के समय प्रेग्नेंट महिला हर एक एक्टिविटी को महसूस कर सकती है। जो कुछ महिलाओं के लिए मुश्किल हो सकता है। अगर आप नैचुरल बर्थ का प्लान कर रही हैं, तो अपने गायनोकोलॉजिस्ट से इसके बारे में डिस्कस जरूर कर लें।कई बार नेचुरल बर्थ के दौरान भी जनरल एनेस्थीसिया की जरूरत पड़ सकती है। वहीं अगर बच्चा घर पर होने वाला है, तो इमरजेंसी की स्थिति में क्या करना है इसकी भी पूरी प्लानिंग कर लें।
स्ट्रेचमार्क ना होने को लेकर भी दिए टिप्स
सोनम ने आगे कहा, 'मैं डॉक्टर के कॉन्टेक्ट में थी। उन्होंने आयुर्वेदिक तरीके से प्रैक्टिस करवाई और कई तरह की क्रिएटिव हीलिंग भी सिखाई। मैंने उन पर पूरा भरोसा किया। इसके चलते मेरी नेचुरल डिलीवरी हुई और मैं अपने बेटे को आसानी से ब्रेस्ट फीडिंग करा रही हूं।' सोनम ने इस मौके पर इस बारे में भी जानकारी दी कि स्ट्रेचमार्क ना हो इसके लिए वह क्या करती थी। उन्होंने बताया कि वो प्रोटीन और कोलेजन अपनी डाइट में लेती थी।
Pic credit- sonamkapoor/Instagram

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।