National Mango Day 2022: मोटापा से लेकर उच्च रक्तचाप तक, इन बीमारियों के लिए रामबाण दवा है आम
आम में विटामिन-ए और सी पाया जाता है जो आंखों त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होता है। वहीं विटामिन-सी से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। सीमित मात्रा में आम का सेवन जरूर करें। डॉक्टर गर्मी के दिनों में लू से बचाव के लिए आम जूस की सलाह देते हैं।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। National Mango Day: हर साल 22 जुलाई को राष्ट्रीय आम दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य मकसद को फलों के राजा आम के प्रति लोगों को जागरूक और शिक्षित करना है। इसके लिए साल 2005 में नेशनल मैंगो बोर्ड का गठन किया गया था। इस बोर्ड का मुख्य कार्य उपभोक्ताओं को आम के प्रति प्रेरित करना है। इसके तहत पिछले कुछ वर्षों से एनएमबी द्वारा के कई कार्यक्रम किए जाते हैं। भारत में 1500 से ज्यादा किस्म के आम हैं। वहीं, हर साल 2.5 करोड़ टन आम का उत्पादन होता है। सेहत के लिए आम वरदान साबित होता है। इसमें विटामिन ए, बी, सी, इ, के, कॉपर, मैग्नीशियम, पोटैशियम और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा, आम में फाइबर भी पाया जाता है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। आइए, इसके फायदे के बारे में जानते हैं-
ह्रदय के लिए लाभदायक
आम में पोटैशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। वहीं, पोटैशियम किडनी के लिए फायदेमंद होता है। आम के सेवन से शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। इससे किडनी स्वस्थ रहता है।
इम्यून सिस्टम मजबूत होता है
आम में विटामिन-ए और सी पाया जाता है, जो आंखों, त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होता है। वहीं, विटामिन-सी से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसके लिए सीमित मात्रा में आम का सेवन जरूर करें। डॉक्टर गर्मी के दिनों में लू से बचाव के लिए आम जूस पीने की सलाह देते हैं।
डायबिटीज के मरीज करें परहेज
आम में शुगर उच्च मात्रा में होती है। अतः डायबिटीज के मरीजों को आम का सेवन नहीं करना चाहिए। वहीं, अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो आम का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में फायदेमंद साबित होता है।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।