Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Healthy Food For Children: अपने बच्चे को बनाना चाहते हैं जीनियस, तो डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 12 Feb 2023 02:15 PM (IST)

    Healthy Food For Children आजकल के बच्चे साबुत अनाज का सेवन करना पसंद नहीं करते हैं। इससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। आप अपने बच्चे की डाइट में साबुत अनाज जरूर शामिल करें। इसमें सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं।

    Hero Image
    Healthy Food For Children: अपने बच्चे को बनाना चाहते हैं जीनियस, तो डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Healthy Food For Children: सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार जरूरी है। संतुलित आहार में सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें किसी पोषक तत्व की कमी से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इससे शरीर में कई बीमारियां दस्तक देती हैं। खासकर, बच्चों के संपूर्ण विकास में डाइट की अहम भूमिका होती है। अगर आप भी अपने बच्चे को जीनियस बनाना चाहते हैं, तो उन्हें संतुलित आहार के साथ खाने में ये चीजें जरूर दें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    -सामान्यतः बच्चे दही खाना कम पसंद करते हैं। हालांकि, बच्चे के शारीरिक विकास के लिए दही बहुत जरूरी है। इसके सेवन से हाजमा दुरुस्त रहता है। हड्डियां मजबूत होती हैं। इसमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

    -कई बच्चों को अंडा पसंद नहीं होता है। इस बारे में उनका कहना होता है कि अंडे की महक अच्छी नहीं होती है। हालांकि, अंडा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके सेवन से स्मरण शक्ति बढ़ती है। अंडे में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा, कई अन्य आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो ओवर ऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।

    -आप बच्चों को खाने के लिए शकरकंद जरूर दें। शकरकंद में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे कब्ज की समस्या नहीं होती है। डॉक्टर भी हाजमा दुरुस्त रखने के लिए फाइबर रिच फूड्स खाने की सलाह देते हैं।

    -बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उन्हें रोजाना सुबह शाम दूध पीने की सलाह दें। इसके लिए रोजाना एक गिलास दूध बच्चों को दें। आप दूध में सप्लीमेंट भी एड कर सकते हैं। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं।

    -अगर आप अपने बच्चे को जीनियस बनाना चाहते हैं, तो उन्हें सूखे मेवे और बीज खाने के लिए जरूर दें। इसमें मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे इंस्टेंट एनर्जी बूस्ट होती है।

    -आजकल के बच्चे साबुत अनाज का सेवन करना पसंद नहीं करते हैं। इससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। आप अपने बच्चे की डाइट में साबुत अनाज जरूर शामिल करें। इसमें सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

    comedy show banner
    comedy show banner