Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mushroom Side Effects: फायदा ही नहीं नुकसान भी पहुंचा सकता है मशरूम, जानें इसे खाने के कुछ साइड इफेक्ट्स

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Wed, 08 Nov 2023 11:18 AM (IST)

    Mushroom हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। सर्दियों में मौसम में इसे खाने से कई सारे फायदे मिलते हैं। इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए गुणकारी हैं। हालांकि जरूरत से ज्यादा इसे खाने से आपको कई नुकसान भी हो सकते हैं। अगर आप भी मशरूम के शौकीन हैं और अक्सर इसे खाते हैं तो एक बार इसके नुकसान जरूर जान लें।

    Hero Image
    क्या आपको भी पसंद है मशरूम, तो जानें इसके साइड इफेक्ट्स

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मशरूम (Mushroom) कई लोगों को बेहद पसंद होता है। यह खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद होता है। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो वजन घटाने के साथ ही मेटाबॉलिज्म संबंधी बीमारियों को भी रोकते हैं। हालांकि, हर चीज को खाने की एक सीमित मात्रा होती है। अगर आप इसे जरूरत से ज्यादा खाते हैं, तो इससे सेहत को कई नुकसान भी होते हैं। मशरूम के साथ भी ऐसा ही होता है। जरूरत से ज्यादा इसे खाने से कुछ लोगों को शारीरिक और मानसिक समस्याएं हो सकती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आप भी मशरूम के शौकीन हैं और अक्सर इसे खाते रहते हैं, तो आपको इससे होने वाले नुकसानों के बारे में जरूर जानना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको मशरूम से होने वाले कुछ नुकसानों के बारे में बता रहे हैं, जो आपको एक बार जरूर जान लेना चाहिए।

    मशरूम के साइड इफेक्ट्स

    मशरूम एक कम कैलोरी वाला भोजन हैं, जिसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। हालांकि, सीमित मात्रा में इसे खाने से कोई नुकसान नहीं होता, लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा इसका सेवन करते हैं, तो इससे कई तरह के नुकसान हो सकते हैं, जो निम्न हैं-

    यह भी पढ़ें- क्या आप भी करते हैं स्वास्थ्य से जुड़े इन 5 मिथकों पर यकीन, तो जानें इनकी सच्चाई

    स्किन एलर्जी

    मशरूम खाने से कुछ लोगों को स्किन एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसे खाने से हमारा इम्युम सिस्टम मजबूत होता है, लेकिन कुछ लोगों को इसकी सब्जी खाने से एलर्जी हो सकती है, जिसकी वजह से त्वचा पर चकत्ते और जलन जैसे लक्षण हो सकते हैं। इतना ही नहीं नाक से खून बहना, सूखी नाक और सूखे गले जैसी समस्याएं भी मशरूम का ज्यादा सेवन करने की वजह से हो सकती हैं।

    ड्राउजिनेस

    खाने में स्वादिष्ट मशरूम बहुत से लोगों के लिए थकान और नींद की वजह बन सकता है। इसे खाने के बाद कई बार लोग बेहद असहज महसूस करते हैं। साथ ही उनकी एनर्जी का लेवल की काफी कम हो सकता है। इसके अलावा इसे खाने से आपको ड्राउजिनेस भी महसूस हो सकती है। हालांकि, अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करना कम कर देते हैं, तो इसके इन साइड इफेक्ट्स से बच सकते हैं।

    मतिभ्रम

    कुछ खास तरह की मशरूम खाने से आपको हैलुसिनेशन यानी मतिभ्रम की समस्या भी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ खास किस्म की मशरूम में साइलोसिन और साइलोसाइबिन कंटेंट पाए जाते हैं, जो मतिभ्रम का कारण बन सकते हैं। इतना ही नहीं कुछ विशेषज्ञ गर्भावस्था के दौरान भी मशरूम से परहेज करने का सुझाव देते हैं, लेकिन ऐसा कोई विशिष्ट प्रमाण या अध्ययन नहीं है, जिससे यह साबित हो कि गर्भावस्था के दौरान मशरूम खाना हानिकारक है।

    पेट की समस्याएं (दस्त, मतली और उल्टी)

    ज्यादा मशरूम खाने के बाद पेट की समस्याएं जैसे दस्त, मतली और उल्टी आदि की समस्याएं हो सकती हैं। कुछ लोगों को तो मशरूम खाने के तुरंत बाद ही दस्त शुरू हो सकते हैं। यह एक ऐसी सब्जी है, जो सभी के शरीर को सूट नहीं होता है। अगर इसे खाने के बाद आपको गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्या का अनुभव हो, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही अगर आपको इसकी वजह से दस्त, मतली और उल्टी जैसी समस्याएं होती हैं, तो इसे खाने से बचें।

    यह भी पढ़ें- प्रदूषण के दुष्प्रभावों को करना चाहते हैं कम, तो खाएं ये हेल्दी चीजें

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik