Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर Morning Walk करते समय नहीं रखेंगे 6 बातों का ध्यान, तो घुटने हो जाएंगे खराब

    Updated: Thu, 05 Sep 2024 07:52 AM (IST)

    सेहत बनाने के लिए हम में से कई लोग मॉर्निंग वॉक (Morning Walk) को सबसे बेस्ट ऑप्शन मानते हैं। इसलिए रोज सुबह टहलने निकलते हैं ताकि शरीर फिट और एक्टिव रहे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर मॉर्निंग वॉक करते समय आपने कुछ बातों (Morning Walk Tips) का ख्याल नहीं रखा तो आपके घुटनों में दर्द या अन्य परेशानियां हो सकती हैं। आइए जानें क्या हैं वो बातें।

    Hero Image
    Morning Walk Tips: वॉक करते समय घुटनों का रखें ख्याल (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Morning Walk Tips: पैदल चलना घुटनों की मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने के लिए बेहद फायदेमंद है। यह घुटने की क्वाड्रिसेप्स और हैमस्ट्रिंग्स जैसी मांसपेशियों को सक्रिय कर, इन्हें स्थिरता और मजबूती प्रदान करता है। लेकिन यदि आप सही जूते नहीं पहनते हैं, कठोर सतह पर चलते हैं या फिर आपके चलने की तकनीक सही नहीं है, तो आपके घुटनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे घुटनों में दर्द, सूजन या फिर घुटनों से संबंधी अन्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाती हैं, जो हो सकता है कि लंबे समय तक बनी रहें। ऐसे में मॉर्निंग वॉक करते समय कुछ सावधानियों (Morning Walk Tips) का ध्यान रखना है जरूरी है, नहीं तो स्वास्थ्य को फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। इस आर्टिकल में हम उन्हीं बातों के बारे में जानेंगे। आइए जानें।

    मॉर्निंग वॉक करते समय किन बातों का ध्यान रखें?

    • सही जूते का चयन- सही जूते आपके घुटनों को सपोर्ट और सुरक्षा प्रदान करते हैं। अच्छे जूते वो हैं, जिनमें पर्याप्त आर्च सपोर्ट और पैडिंग होती है, जो चलने पर पैरों को तकलीफ नहीं होने देते हैं। इसके साथ ही, जूते का साइज भी सही होना चाहिए, जिससे आपके पैरों और घुटनों पर दबाव न पड़े।

    यह भी पढ़ें: वेट लॉस से लेकर दिल की बीमारियों से बचाने तक, रोजाना सीढ़ियां चढ़ने के हैं और भी कई फायदे

    • धीरे-धीरे शुरुआत करें- हल्के और छोटी दूरी की वॉक से शुरुआत करें। अचानक बहुत अधिक दूरी तय करने से घुटनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। इसलिए धीरे-धीरे वॉक की दूरी और समय को बढ़ाएं।
    • सही चलने की तकनीक अपनाएं- वॉक करते समय अपने पैर को सही तरीके से रखें। पैर को पूरी तरह से नीचे रखने के बजाय हल्के से कदम रखें और घुटनों को सीधा रखें। इससे घुटनों पर गैर-जरूरी दबाव कम होगा।
    • सतह का चयन- चलने के लिए मुलायम और समतल सतह का चयन करें। कंक्रीट या अन्य कठोर सतहें घुटनों पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती हैं। पार्क या हरी-भरी जमीन पर चलना घुटनों के लिए बेहतर होता है।
    • स्ट्रेचिंग और वॉर्म-अप- वॉक से पहले और बाद में स्ट्रेचिंग करें। क्वाड्रिसेप्स और हैमस्ट्रिंग्स जैसी मांसपेशियों की स्ट्रेचिंग से घुटनों पर तनाव कम होता है और मांसपेशियां लचीली रहती हैं। इसके अलावा, हल्का वॉर्म-अप भी शरीर को तैयार करने में मदद करता है।
    • वजन नियंत्रित रखें- अपने वजन को नियंत्रित रखें, क्योंकि अधिक वजन घुटनों पर अतिरिक्त दबाव डालता है। संतुलित आहार और नियमित व्यायाम आपके वजन को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।

    यह भी पढ़ें: सीधा ही नहीं उल्टा भी चलेंगे तो मिलेंगे डबल फायदे, इन 5 वजहों से बढ़ रहा Backward Walking का ट्रेंड

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।