Move to Jagran APP

ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं नोनी का जूस

नोनी एक सदाबहार पेड़ है जो भारत के सभी हिस्सों में पाया जाता है। यह मोरिंडा सिट्रफोलिया परिवार का सदस्य है। नोनी का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। इसमें विटामिन ए सी बी3 आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Fri, 16 Apr 2021 09:34 PM (IST)Updated: Fri, 16 Apr 2021 09:34 PM (IST)
ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं नोनी का जूस
नोनी का जूस शुगर कंट्रोल करने में सक्षम है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। डायबिटीज के मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। इस बीमारी में रक्त में शर्करा स्तर बढ़ जाता है। साथ ही अग्नाशय से इंसुलिन हार्मोन निकलना बंद हो जाता है। यह स्थिति टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों में होती है। विशेषज्ञों की मानें तो डायबिटीज के मरीजों के लिए शुगर कंट्रोल करना टेढ़ी खीर साबित होता है। इसके लिए नियमित दवा का सेवन करें। साथ ही वर्कआउट और उचित खानपान जरूरी है। इसके अलावा, नियमित रूप से ब्लड शुगर की जांच जरूर करानी चाहिए। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो नोनी का सेवन कर सकते हैं। कई शोध में खुलासा हुआ है कि नोनी डायबिटीज रोग में बेहद फायदेमंद होता है। आइए इसके बारे में सब कुछ जानते हैं-

loksabha election banner

नोनी क्या है

नोनी एक सदाबहार पेड़ है, जो भारत के कई हिस्सों में पाया जाता है। यह मोरिंडा सिट्रफोलिया परिवार का सदस्य है। इसके फल का सेवन किया जाता है। नोनी का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। इसमें विटामिन ए, सी, बी3, आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है। इसका इस्तेमाल डायबिटीज समेत कई बीमारियों में फायदेमंद होता है। डॉक्टर भी नोनी का सेवन करने की सलाह देते हैं।

रिसर्च गेट पर छपी एक शोध में नोनी के फायदे को बताया गया है। इस शोध में शामिल लोगों को 3 हफ्ते तक रोजाना 30ml नोनी का जूस पीने की सलाह दी गई। इस शोध से खुलासा हुआ है कि नोनी का जूस शुगर कंट्रोल करने में सक्षम है। इस शोध में शामिल लोगों के शुगर की जांच की गई। इसमें परिणाम संतोषजनक मिला। इसके लिए डायबिटीज के मरीज रोजाना नोनी जूस का सेवन कर सकते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो नोनी जूस के सेवन से बढ़ते वजन को भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.