Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Health Tips: दूध के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, सेहत को हो सकते हैं बड़े नुकसान

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Mon, 14 Aug 2023 02:54 PM (IST)

    Health Tips दूध सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें कैल्शियम प्रोटीन फैट कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर आप नियमित रूप से डाइट में दूध शामिल करते हैं तो आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं इसके साथ कुछ फूड्स का सेवन करना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

    Hero Image
    Health Tips: दूध के साथ कभी न खाएं ये चीजें

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Milk Combination foods: शरीर को हेल्दी रखने के लिए लोग रोजाना डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजें शामिल करते हैं। दूध को हेल्दी डाइट का हिस्सा माना जाता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन ए, बी-6, डी, के, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयोडीन आदि न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर हो स्वस्थ्य रखने में मदद करते हैं, लेकिन कई बार हम खानपान से जुड़ी ऐसी गलतियां करते हैं, जिससे हमें स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आयुर्वेद के अनुसार, दूध पीने के बाद कुछ चीजों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। तो आइए जानते हैं, दूध के साथ किन फूड्स का सेवन करना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूध-दही

    आयुर्वेद के अनुसार, दूध और दही एक साथ कभी नहीं खाना चाहिए। दूध के साथ दही या दूध के बाद दही खाना दोनों सेहत के लिए नुकसानदायक है। इससे आपको पेट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती है और आपका पेट भी खराब हो सकता है।

    फल और दूध

    दूध और खट्टे फलों का सेवन भी एक साथ नहीं किया जाता है। खट्टे फल और दूध एक साथ खाने से उल्टी या पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है। अगर आपको दूध पीना ही है, तो फल खाने के कम से कम 2 घंटे बाद दूध का सेवन करें।

    दूध और गुड़

    अक्सर लोग दूध में चीनी की जगह गुड़ मिलाते हैं। यह एक हेल्दी ऑप्शन है, लेकिन आयुर्वेद में दूध के साथ गुड़ पेट के लिए नुकसानदायक बताया गया है। इससे पेट खराब होने की संभावना होती है।

    मछली के बाद दूध

    मछली सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन दूध और मछली का सेवन एक साथ कभी नहीं करना चाहिए। इससे आप पाचन संबंधी समस्या जैसे फूड पॉइजिनिंग, पेट दर्द आदि से परेशान हो सकते हैं। इसके अलावा ही स्किन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसके अलावा नारियल और दूध का एक साथ सेवन भी सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik