Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Makki Ki Roti Benefits: कोलेस्ट्रॉल से लेकर हाई बीपी तक, इन समस्याओं के लिए गुणकारी है मक्के की रोटी

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Wed, 01 Mar 2023 07:03 PM (IST)

    Makki Ki Roti Benefits मक्के की रोटी कई लोगों को काफी पसंद होती है। स्वाद में शानदार यह रोटी हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। अगर आप भी मक्के की रोटी खाने के शौकीन हैं तो इसके 5 फायदों के बारे में जरूर जान लें।

    Hero Image
    गुणों की खान है मक्के की रोटी, जानें इसके फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Makki Ki Roti Benefits: मक्के की रोटी कई लोगों को काफी पसंद होती है। मक्के को लोग रोटी के अलावा भुट्टे, सूप, स्नैक्स, सब्जी आदि के जरिए भी खाते हैं। यह एक ऐसा अनाज है, जिसका सेवन हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। खाने में स्वादिष्ट मक्का कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें मैगनीज, पोटेशियम, जिंक, आयरन, फॉस्फोरस, कॉपर, सेलेनियम, विटामिन-ए जैसे कई सारे तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से न सिर्फ हमारी इम्युनिटी मजबूत होती है, बल्कि आंखों को भी काफी फायदा मिलता है। तो चलिए जानते हैं मक्के से होने वाले फायदों के बारे में-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एनीमिया में कारगर

    शरीर में लाल रक्त कणिकाओं यानी रेड ब्लड सेल्स की कमी की वजह से अक्सर एनीमिया की समस्या हो जाती है। ऐसे में मक्के का सेवन इस समस्या में काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद आयरन खून की कमी या एनीमिया को दूर करने में सहायक है। अगर आपको भी शरीर में खून की कमी है, तो मक्के की रोटी आपके लिए गुणकारी होगी।

    कोलेस्ट्रॉल करें कंट्रोल

    मक्के में भरपूर मात्रा में मौजूद फाइबर ब्लड में कोलेस्ट्रॉल का स्तर को नियंत्रित करने में काफी मददगार होता है। इसकी वजह से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ नहीं पाता। यही वजह है कि दिल से जुड़ी समस्याओं में भी मक्के का सेवन फायदेमंद माना गया है। इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या से भी राहत दिलाता है।

    आंखों के लिए गुणकारी

    मक्के के आटे से बनी रोटी खाने से हमारी आंखों को भी काफी फायदा मिलता हैं। इसमें कैरोटिनॉयड और विटामिन-ए की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो आंखों के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

    वजन कम करने में सहायक

    अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए भी मक्के की रोटी काफी लाभकारी साबित होगी। दरअसल, मक्के की रोटी खाने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और जल्दी भूख भी नहीं लगती है। इसकी वजह बार-बार खाने की आदत भी कम हो जाती है, जिसकी वजह से वजन घटाने में मदद मिलती है।

    हाइपरटेंशन में गुणकारी

    अगर आप ब्लड-प्रेशर और हाइपरटेंशन जैसी समस्याओं के शिकार हैं, तो इसके लिए भी मक्के की रोटी का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-बी ब्लड-प्रेशर की समस्या को दूर करता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Instagram/foodiezzkitchen