Move to Jagran APP

महेंद्र सिंह धोनी फिट रहने के लिए रोजाना खाते हैं ये चीज़ें

धोनी बटर चिकन बहुत पसंद करते हैं। उन्हें जब कभी भूख लगती है तो बटर चिकन खाना ज्यादा पसंद करते हैं। साथ ही शाम में स्नैक्स के समय चिकन सैंडविच खाना पसंद करते हैं।

By Umanath SinghEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 02:00 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 02:00 PM (IST)
महेंद्र सिंह धोनी फिट रहने के लिए रोजाना खाते हैं ये चीज़ें

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। महेंद्र सिंह धोनी की गिनती दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में होती है। उन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। फिर चाहे टेस्ट मैच हो, एकदिवसीय मैच हो या फिर फटाफट क्रिकेट यानी 20-20 हो। सभी प्रारूप में उनका प्रदर्शन काबिलेतारीफ रहा है। धोनी अपनी फिटनेस और डाइट पर भी विशेष ध्यान देते हैं। आइए, धोनी के डाइट प्लान के बारे में जानते हैं-

loksabha election banner

धोनी बटर चिकन बहुत पसंद करते हैं। उन्हें जब कभी भूख लगती है तो बटर चिकन खाना ज्यादा पसंद करते हैं। साथ ही शाम में स्नैक्स के समय चिकन सैंडविच खाना पसंद करते हैं। इस बारे में विशेषज्ञों का कहना है कि चिकन, दूध और अंडे प्रोटीन का मुख्य स्त्रोत है। इसलिए धोनी भी फिट रहने के लिए प्रोटीन युक्त चीज़ें खाना ज्यादा पसंद करते हैं।

नाश्ता: सुबह के नाश्ते में धोनी ताजे फल, दलिया और पराठें खाना पसंद करते हैं। साथ ही ताजे फल का जूस भी लेते हैं। जबकि धोनी दूध पीना कभी नहीं भूलते हैं। हर रोज सुबह में नाश्ते में एक ग्लास दूध जरूर पीते हैं।

लंच : दोपहर के खाने में धोनी चपाती के साथ बटर चिकन, चिकन की कोई डिश या दाल खाते हैं। साथ ही लंच में सलाद भी लेते हैं।

स्नैक्स: शाम में स्नैक्स के समय चिकन सैंडविच खाना पसंद करते हैं। साथ ही प्रोटीन युक्त जूस भी लेते हैं। जबकि डिनर में भी हरी सब्जियां, चपाती, चावल और दाल खाना पसंद करते हैं।

इसके अलावा धोनी फिट रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करते हैं। जबकि दिनभर तरोताजा रहने के लिए पर्याप्त नींद लेते हैं। इसके साथ ही धोनी अन्य एक्टिविटी में भी व्यस्त रहते हैं। कई अवसर पर उन्हें क्रिकेट के अलावा फुटबॉल और टेनिस देखा जाता है। हालांकि, धोनी के बारे में ऐसा कहा जाता है कि वह पहले फुटबॉल खेलना पसंद करते थें। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.