विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Magnesium Deficiency Symptoms: दिल के लिए हानिकारक हो सकती है मैग्नीशियम की कमी, इन लक्षणों से करें पहचान

By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
Published: Sat, 07 Oct 2023 07:18 PM (IST)Updated: Sun, 08 Oct 2023 08:08 AM (IST)

मैग्नीशियम हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसकी कमी होने के कारण हमारी बॉडी में कई समस्याएं हो ...और पढ़ें

मैग्नीशियम की कमी से हो सकती है ये परेशानियां
मैग्नीशियम की कमी से हो सकती है ये परेशानियां

HighLights

  1. किसी भी पोषक तत्व की कमी के कारण डेफिशियएंसी डिजीज हो सकते हैं।
  2. मैग्नीशियम की कमी को हाइपोमैग्नेसीमिया कहते हैं।
  3. जानें इसकी कमी के लक्षण और पूरा करने के उपाय।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Magnesium Deficiency Symptoms: सेहतमंद रहने के लिए हमारे शरीर में सभी पोषक तत्वों की पूर्ति होना आवश्यक है। इसके लिए डाइट में सभी प्रकार के भोजन शामिल करना आवश्यक होता है, लेकिन खान-पान की खराब आदतों के कारण हम अक्सर ही संतुलित आहार नहीं खाते हैं। इस कारण से हमें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि इन पोषक तत्वों की कमी से जुड़े लक्षणों को पहचान सकें। मैग्नीशियम एक ऐसा ही न्यूट्रिएंट जिसकी कमी से कई परेशानियां हो सकती हैंंंं। आइए जानते हैं क्या है मैग्नीशियम की कमी के लक्षण और कैसे करें इसकी पूर्ति।

यह भी पढ़ें: शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर दिखते हैं ये संकेत, बिल्कुल न करें इग्नोर

शरीर में मैग्नीशियम की कमी को हाइपोमैग्नेसीमिया कहते हैं। मैग्नीशियम की कमी के कई कारण हो सकते हैं। डायबिटीज, शराब पीने, क्रॉनिक डायरिया आदि जैसी बीमारियों के कारण इसकी कमी हो सकती है। इसकी कमी के पीछे एक कारण यह भी हो सकता है जैसे खाने में मैग्नीशियम से भरपूर फूड आइटम्स को शामिल न करना। मैग्नीशियम की कमी के कारण दिल, दिमाग, बोन्स और मसल्स के काम करने की क्षमता पर असर पड़ता है।

क्या है मैग्नीशियम की कमी के लक्षण?

दिमागी परेशानियां

मैग्नीशियम हमारे मस्तिष्क के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। ब्रेन ठीक से काम कर सके, इसके लिए सही मैग्नीशियम जरूरी लेवल पर होना चाहिए। मेंटल नंबनेस यानी भावनाओं को महसूस नहीं कर पाना, डेलिरियम, स्ट्रेस, डिप्रेशन और एंग्जायटी की समस्या हो सकती है।

मसल क्रैम्प

मांसपेशियों में खिंचाव जैसा महसूस होना या फड़कन होना मैग्नीशियम की कमी होने के आम लक्षण हैं। मांसपेशियों की फंक्शनिंग के लिए मैग्नीशियम की शरीर में पूर्ति होना बहुत जरूरी है।

थकावट

शारीरिक और मानसिक थकावट के पीछे मैग्नीशियम की कमी बड़ा कारण हो सकता है। इसकी कमी से मांसपेशियों में पोटैशियम लेवल की कमी हो जाती है और थकावट महसूस होती है।

हाई ब्लड प्रेशर

मैग्नीशियम की कमी से ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या हो सकती है। इस कारण से दिल से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। अनिमित दिल की धड़कन और कोरोनरी स्पैस्म भी हो सकते हैं।

ऑस्टियोपोरोसिस

मैग्नीशियम की कमी के कारण कैल्शियम की कमी भी हो सकती है, जो हड्डियों को कमजोर बना देती है। इससे हड्डियों के आसानी से टूटने की संभावना होती है।

कैसे करें मैग्नीशियम की पूर्ती

नट्स और सीड्स

चिकन पी, एडामे, काजू, बादाम, कद्दू के बीज, चिया सीड्स आदि से मैग्नीशियम की कमी पूरी हो जाती है।

होल ग्रेन

ब्राउन राइस, क्विनोआ, व्हीट जर्म में मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा उपलब्ध होती है।

सब्जियां और फल

पालक, केला, भिंडी, ब्रॉक्ली, एवोकाडो, टर्निप और आलू मैग्नीशियम के साथ-साथ अन्य पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं।

यह भी पढ़ें: दूध के अलावा ये 5 फूड्स भी होते हैं कैल्शियम से भरपूर, इन्हें बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik