Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भूख कम लगना कई बीमारियों का है लक्षण, मुनक्का खाने से मिलता है लाभ

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Thu, 25 Jun 2020 01:33 PM (IST)

    आप भी अगर भूख नहीं लगने की परेशानी का सामना कर रहे है तो मुनक्का को अपनी डाइट में शामिल करें। ...और पढ़ें

    Hero Image
    भूख कम लगना कई बीमारियों का है लक्षण, मुनक्का खाने से मिलता है लाभ

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कुछ लोगों को इतना कम खाने की आदत होती है कि कुछ भी खाने के लिए ऑफर करने पर वे साफ इनकार कर देते हैं। उनके मुंह पर एक ही बात रहती हैं कि भूख नहीं है। भूख नहीं लगना आपके लिए परेशानियों का सबब हो सकता है। ‘पाचन तंत्र’ की ऊंच नीच से एक दो दिन भूख नहीं लग सकती, उसके लिए कोई परेशानी की बात नहीं है, लेकिन लंबे समय से भूख नहीं लगने की परेशानी है तो ये कैंसर से लेकर किडनी फेल्योर तक की निशानी है। आप भी अगर भूख नहीं लगने की परेशानी का सामना कर रहे है तो मुनक्का को अपनी डाइट में शामिल करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुनक्का शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये न केवल भूख बढ़ाता है, बल्कि पेट से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है। अच्छी सेहत के लिए हर दिन मुनक्का का सेवन करना चाहिए। आज हम आपको मुनक्के के फायदों के बारे में बताते हैं।

    1. अगर आपको भूख कम लगती है तो रात को दूध में 30-40 मुनक्‍का को उबालकर नियमित रूप से पीएं, भूख बढ़ जाएगी।

    2. मुनक्का कब्ज दूर करेगी और पेट भी साफ रहेगा।

    3. इसके लगातार इस्तेमाल से शरीर की कमजोरी भी दूर होगी।

    4. कब्ज बहुत ज्यादा है तो मुनक्का के दूध के साथ ईसबघोल भी मिला लें।

    5. जिन लोगों को बार-बार घबराहट होती है और दिल में दर्द होता है तो उनके लिए मुनक्का काफी फायदेमंद साबित होता है।

    6.आठ से दस मुनक्का को 2 लौंग के साथ पानी में उबालें। बाद में मुनक्का को पीसकर छानकर चाय की तरह पीएं। ये नुस्खा डायबिटीज के मरीजों के लिए भी अच्छा है।

    7-मुनक्का में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में सहायक होते है। ये शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। 

     डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

                      Written By Shahina Noor