रोज सुबह खाली पेट पी लें ये एक ड्रिंक, देखते ही देखते गायब हो जाएगी चर्बी; मिलेंगे और भी कई फायदे
आजकल लोग मोटापे से परेशान हैं और वजन कम करने के लिए कई उपाय करते हैं जिनमें से एक है सुबह नींबू पानी पीना। नींबू में विटामिन C और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को सक्रिय करते हैं पाचन में सुधार लाते हैं और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में ज्यादातर लोग माेटापे की समस्या से जूझ रहे हैं। वजन कम करने के लिए हर कोई कुछ न कुछ उपाय जरूर करता है। उसी में से एक है रोजा सुबह नींबू पानी पीना। सुबह का समय शरीर के लिए सबसे खास माना जाता है। ऐसे में दिन की शुरुआत अगर कुछ हेल्दी चीज से हो, तो न सिर्फ शरीर एनर्जेटिक महसूस करता है बल्कि कई बीमारियों से बचाव भी हो जाता है।
यहां लोग खाली पेट नींबू पानी पीते हैं। आयुर्वेद में भी नींबू को एक औषधीय फल माना गया है, जिसमें विटामिन C के साथ-साथ कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग हेल्दी रहने के लिए छोटे-छोटे बदलाव अपनाने लगे हैं, और सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना उनमें से एक आदत बन चुकी है। इसे पीने से मेटाबॉलिज्म एक्टिव होता है, पाचन में सुधार आता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।
आपको बता दें कि नींबू पानी शरीर की अंदर से सफाई करता है और दिनभर एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है। हालांकि इसका सेवन करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, जैसे मात्रा, पानी का तापमान और नियमितता। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको बताएंगे कि रोज सुबह नींबू पानी पीने से आपकी सेहत काे क्या-क्या फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से -
वजन कम करने में असरदार
अगर आप तेजी से वजन कम करने का विकल्प तलाश रहे हैं तो नींबू पानी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। रोजाना बासी मुंह नींबू पानी पीने से तेजी से कैलोरी बर्न होती है। इससे वजन कम करना आसान हो जाता है। अगर आप इसमें एक चम्मच शहद मिला लेंगे तो आपको जल्दी असर देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें: क्या आप भी वजन कम करने के लिए फॉलो करते हैं Crash Diet? तो जान लें सेहत को होने वाले 5 बड़े नुकसान
डाइजेशन को बनाए बेहतर
अगर आप कब्ज, एसिडिटी या अपच की समस्या से परेशान रहते हैं तो आपको तो रोज सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना चाहिए। इसमें साइट्रस एसिड के साथ-साथ विटामिन सी भी पाया जाता है। ये पेट के एसिड को बैलेंस करता है। इसे पीने से डाइजेशन भी बेहतर रहता है।
इम्युनिटी बूस्ट करे
क्या आप भी बार-बार बीमार पड़ जाते हैं? अगर हां, तो हो सकता है कि आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो गई हो। ऐसे में नींबू पानी पीने से इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग होती है। नींबू में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट आपको हेल्दी बनाए रखते हैं।
बॉडी को रखे हाइड्रेट
अगर आप कम मात्रा में पानी पीते हैं तो रोज सुबह नींबू पानी पीना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। इससे आप दिनभर फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस करते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
- सुबह खाली पेट ही इसे पीना चाहिए।
- पानी को गुनगुना जरूर करें।
- इसमें शहद भी मिला सकते हैं।
- कोई भी दिक्कत होने पर डॉक्टर से सलाह लें।
यह भी पढ़ें: शराब नहीं पीते हैं? फिर भी हो सकता है Fatty Liver; जानें क्यों साइलेंट किलर बन रही ये बीमारी
Source-
- https://health.clevelandclinic.org/benefits-of-lemon-water
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।