Workout Tips: जानें, क्यों वर्कआउट के दौरान कुछ लोगों का घूमने लगता है सिर ?
Workout Tips जब आप वर्कआउट यानी एक्सरसाइज करते हैं तो शरीर से पसीना निकलता है। इससे शरीर में पानी की कमी होने लगती है। जब शरीर में पानी की कमी होती है तो इससे सिर घूमने लगता है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Workout Tips: आधुनिक समय में सेहतमंद रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसके लिए संतुलित आहार और रोजाना एक्सरसाइज जरूरी है। साथ ही सही दिनचर्या का पालन भी अनिवार्य है। इन नियमों का पालन करने से आप सेहतमंद रह सकते हैं। हालांकि, कई लोगों को वर्कआउट के दौरान सिर घूमने की शिकायत होती है, तो कई लोगों को बेहोशी आ जाती है। अगर आपको भी वर्कआउट के दौरान सिर घूमने की समस्या होती है, तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें। आइए जानते हैं-
डिहाइड्रेशन
जब आप वर्कआउट यानी एक्सरसाइज करते हैं, तो शरीर से पसीना निकलता है। इससे शरीर में पानी की कमी होने लगती है। जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो इससे सिर घूमने लगता है। साथ ही सिरदर्द, मांसपेशियों में ऐंठन, पेशाब पीले रंग का होना आदि समस्या होती है। इसके लिए वर्कआउट करते समय पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
शुगर
जब आप वर्कआउट करते हैं, तो शरीर को अधिक शुगर की जरूरत पड़ती है। जब शरीर में शुगर की कमी होने पर वर्कआउट के दौरान सिर घूमने लगता है। इसके लिए जरूरी है कि डाइट में शुगर रिच फूड को जरूर शामिल। करें इससे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।
हाई इंटेंसिटी वर्कआउट
जानकारों की मानें तो जल्दी में सिक्स पैक बनाने की चाहत में लोग हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करना पसंद करते हैं। लोग हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करने के लिए शरीर पर अतिरक्त बल डालते हैं। यह अतिरिक्त बल शरीर तनाव को सह नहीं पाता है। ऐसी स्थिति में सिर घूमता है और बेहोशी की समस्या होती है।
रक्तचाप
अगर आपका रक्तचाप लो रहता है, तो आपको वर्कआउट के दौरान बेहोशी की समस्या हो सकती है। साथ ही चक्कर आ सकता है। लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को हाई इन्टेन्सिटी वर्क करने से बचना चाहिए। साथ ही इंस्टेंट वर्कआउट पोजीशन बदलने से भी चक्कर आने की समस्या होती है।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।