Tongue Health: जीभ देखकर किन-किन बीमारियों का पता लगाया जा सकता है?
Tongue Health बीमार होने पर जब हम डॉक्टर के पास जाते हैं तो वे कई बार हमारी ज़बान और गला भी चेक करते हैं। असल में हमारी जीभ कई बीमारियों के लक्षण बता देती है। आप चाहें तो खुद भी अपनी ज़बान को देखकर बीमारी का पता लगा सकते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Tongue Health: बीमार होने पर जब हम डॉक्टर के पास जाते हैं, तो वे कई बार हमारी ज़बान और गला भी चेक करते हैं। असल में हमारी जीभ कई बीमारियों के लक्षण बता देती है। आप चाहें तो खुद भी अपनी ज़बान को देखकर बीमारी का पता लगा सकते हैं।
आइए जानें जीभ पर कैसे दिखते हैं बीमारी के संकेत
सफेद छाले हैं
जीभ पर अगर सफेद छाले हो रहे हैं, तो यह पेट की गड़बड़ी का लक्षण हो सकते हैं। हमारी ज़बान का सीधा संबंध पेट से होता है। इसलिए पाचन में गड़बड़ी होने पर कई बार जीभ पर लाल, सफेद छाले हो जाते हैं।
जीभ गहरी लाल रंग की हो
यह भी इंफेक्शन का ही लक्षण है। कई बार कावासाकी रोग या लाल बुखार में जीभ लाल हो जाती है। वहीं अगर हल्की सफेद है तो यह एनीमिया का शुरुआति लक्षण भी हो सकता है।
जीभ पर लाल, सफेद धक्के हैं
जो लोग तंबाकू या सुपारी खाते हैं उनकी जीभ में अक्सर सफेद स्पॉट हो जाते हैं। कई बार ज़्यादा तला भुना खाने की वजह से भी पेट में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है जिससे ये होता है। अगर कुछ दिन बाद भी ये न जाए, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
जीभ पर पीले रंग की कोटिंग है
ज़बान पर सफेद रंग की हल्की सी परत जमी हुई है, तो यह जीभ के हेल्दी होने का संकेत है। इससे कोई नुकसान नहीं होता, लेकिन ये कोटिंग पीले रंग की है और हल्की मोटी है, तो ये यीस्ट इंफेक्शन का लक्षण हो सकता है।
जीभ ज़्यादा मुलायम है
अगर आपकी जीभ का रंग गहरा लाल हो गया है और साथ में यह बहुत मुलायम महसूस हो रही है, तो यह शरीर में विटामिन-बी12 या आयरन की कमी का साइन हो सकता है।
जीभ ज़्यादा चिकनी है
जीभ का ऊपर वाला हिस्सा हल्का सा खुरदुरा होता है लेकिन अगर यह एकदम चिकना हो गया है, तो यह विटामिन्स की कमी का लक्षण हो सकता है। यह समस्या शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाने की वजह से होती है।
मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि जीभ पर आपको जैसे ही यह लक्षण दिखें तो फौरन डॉक्टर से कंसल्ट करें ताकि आपकी तकलीफ का जल्द से जल्द इलाज हो सके।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।