Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानें, Low Carb Diet में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Sun, 27 Jun 2021 10:40 AM (IST)

    शरीर को आवश्यक पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है। इनमें एक पोषक तत्व कार्बोहाइड्रेट है। शरीर को समुचित और संतुलित रूप से कार्य करने के लिए कार्बोहाइड्रेट की आवश्यकता होती है। जब हम कार्बोहाइड्रेट का सेवन करते हैं तो शरीर कार्ब को तोड़कर प्रोटीन में बदल देता है।

    Hero Image
    गेंहू, जौ, चावल, ब्रेड, पास्ता, बन्स, आलू और बीन्स, सीताफल, शकरकंद और चीनी का सेवन न करें।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आजकल बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए कई डाइट ट्रेंडिंग में है। इनमें एटकिंस डाइट, कीटो डाइट, डैश डाइट, जोन डाइट आदि प्रमुख हैं। साथ ही वेट लॉस के लिए लो कार्ब डाइट भी ट्रेंड में है। इसमें व्यक्ति कार्बोहाइड्रेट युक्त चीजों को डाइट में शामिल नहीं करता है। इसके बदले में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स और सब्जियों का सेवन करता है। इस डाइट को फॉलो करने से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। अगर आप मोटापे से परेशान हैं और बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो लो कार्ब डाइट जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं कि Low Carb Diet में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्बोहाइड्रेट क्या है

    सेहतमंद रहने के लिए शरीर को आवश्यक पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है। इनमें एक पोषक तत्व कार्बोहाइड्रेट है। शरीर को समुचित और संतुलित रूप से कार्य करने के लिए कार्बोहाइड्रेट की आवश्यकता होती है। जब हम कार्बोहाइड्रेट का सेवन करते हैं, तो शरीर कार्बोहाइड्रेट को तोड़कर प्रोटीन में बदल देता है। इससे शरीर को दैनिक जीवन यापन के लिए ऊर्जा की प्राप्ति होती है। जब शरीर को तत्काल कार्बोहाइड्रेट की जरूरत नहीं पड़ती है, तो यह लिवर और मसल्स में जमा होने लगते हैं। लंबे समय तक कार्ब जमा होने से यह फैट में तब्दील हो जाता है। इससे मोटापे की समस्या होती है।

    क्या खाएं

    -मीट और चिकन का सेवन कर सकते हैं। इनमें प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इनके सेवन से भूख कम होती है।

    -मछली और सीफूड्स का सेवन करें। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड सेहत के लिए लाभदायक पोषक तत्व है।

    - अंडे खाएं। आप अंडे को उबालकर सेवन कर सकते हैं। साथ ही ऑमलेट और अंडा करी को डाइट में शामिल कर सकते हैं। अंडे को प्रोटीन का मुख्य स्त्रोत माना जाता है।

    -हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। इसके लिए डाइट में पत्ता गोभी, फूल गोभी, ब्रॉकली, मशरूम, प्याज और टमाटर का सेवन कर सकते हैं। इनमें लो कार्ब होता है।

    -डेयरी उत्पादों का सेवन करें। इसके लिए दही, दूध, पनीर और क्रीम का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, एक चीज का ध्यान रखें कि चीनी का सेवन बिल्कुल न करें।

    -नट्स और सीड्स का सेवन करें। इसके लिए बादाम, अखरोट, काजू आदि चीजों का सेवन करें। साथ ही सूरजमुखी के बीज और मूंगफली का सेवन कर सकते हैं। नारियल तेल से युक्त चीजों को डाइट में शामिल करें।

    -वहीं, फल में सेब, संतरा और स्ट्रॉबेरी का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, केले का सेवन बिल्कुल न करें।

    किन चीजों से करें परहेज

    गेंहू, जौ, चावल, ब्रेड, पास्ता, बन्स, आलू और बीन्स, सीताफल, शकरकंद और चीनी का सेवन न करें।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।