Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    High Cholesterol: जानें, बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Sat, 03 Dec 2022 05:57 PM (IST)

    High Cholesterol हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बिस्कुट में ट्रांस फैट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से रक्त में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। इसके लिए सीमित मात्रा में ही बिस्कुट का सेवन करें। इसके अलावा शुगर रिच फूड्स भी सीमित मात्रा में ही खाएं।

    Hero Image
    High Cholesterol: जानें, बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। High Cholesterol: गलत खानपान से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हृदय संबंधी रोगों का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, गुड कोलेस्ट्रॉल सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए डॉक्टर हमेशा कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं कि बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अखरोट खाएं

    इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड वसा, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-ई, बी6, कैलोरी समेत कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हृदय के लिए फायदेमंद होते हैं। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। साथ ही हृदय स्वस्थ रहता है।

    लोकाट खाएं

    इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इन्फ्लेमेटरी, फेनोलिक, विटामिन ए, जिंक, कॉपर, कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम और फास्फोरस पाए जाते हैं, जो आंख, हृदय, सूजन के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। इसके सेवन से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।

    सोयाबीन खाएं

    सोयाबीन में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल या कम करने में सहायक होते हैं। इसके लिए डाइट में सोयाबीन शामिल कर सकते हैं।

    जंक फूड से परहेज करें

    गलत खानपान से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। इसके लिए जंक फूड से परहेज करें। बाजार में मिलने वाले समोसे, फ्रेंच फ्राइज, चिप्स, नमकीन आदि चीजों से दूरी बनाएं।

    रेड मीट से करें परहेज

    अगर आप शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो रेड मीट से परहेज करें। हालांकि, रेड मीट में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। डॉक्टर बीमारी से रिकवरी के दौरान रेड डाइट खाने की सलाह देते हैं। हालांकि, हृदय रोगी को सीमित मात्रा में रेड मीट का सेवन करना चाहिए। अगर करते हैं, तो एक बार डॉक्टर से जरूर परामर्श लें। लंबे समय तक या अधिक मात्रा में रेड मीट खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। खासकर, डिब्बा बंद रेड मीट का सेवन बिल्कुल न करें।

    बिस्किट का सेवन कम करें

    हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बिस्कुट में ट्रांस फैट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से रक्त में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। इसके लिए सीमित मात्रा में ही बिस्कुट का सेवन करें। इसके अलावा, शुगर भी सीमित मात्रा में ही खाएं।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।