Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sinus: जानें, साइनस में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Tue, 06 Dec 2022 07:01 PM (IST)

    Sinus हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो साइनस में प्याज खाना लाभकारी होता है। आसान शब्दों में कहें तो साइनस के मरीजों को प्याज का सेवन करना चाहिए। प्याज मे ...और पढ़ें

    Hero Image
    Sinus: जानें, साइनस में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Sinus: प्रदूषण, संक्रमण, नाक की हड्डी टेढ़ी हो जाने से साइनस की समस्या होती है। इस स्थिति में व्यक्ति को सिर में तेज दर्द होता है। साथ ही बुखार भी आता है। वहीं, सांस लेने में तकलीफ होती है। इसके अलावा, नाक से कफ का स्त्राव होता है। लंबे समय तक साइनस से पीड़ित रहना सेहत के लिए सही नहीं है। जिन लोगों को साइनस की समस्या लंबे समय तक रहती है। उन्हें नाक का ऑपरेशन भी कराना पड़ता है। इसके लिए लापरवाही बिल्कुल न बरतें। डॉक्टर से संपर्क कर समुचित उपचार कराएं। वहीं, डाइट पर विशेष ध्यान दें। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी साइनस के मरीजों को कई चीजें नहीं खाने की सलाह देते हैं। अगर आपको नहीं पता हैं, तो आइए जानते हैं कि साइनस में क्या खाएं और किन चीजों से परहेज करें-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्याज खाएं

    हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो साइनस में प्याज खाना लाभकारी होता है। आसान शब्दों में कहें तो साइनस के मरीजों को प्याज का सेवन करना चाहिए। प्याज में आवश्यक पोषक तत्व क्वेरसेटिन पाया जाता है। ये आवश्यक पोषक तत्व बदलते मौसम में होने वाली संक्रामक रोगों को दूर करने में सहायक होता है। खासकर, सर्दी खांसी में तत्काल आराम दिलाता है। प्याज खाने से साइनस में भी आराम मिलता है। इसके लिए रोजाना डाइट में प्याज को जरूर शामिल करें।

    लहसुन का सेवन करें

    सर्दी, खांसी और जुकाम में लहसुन के सेवन से तुरंत आराम मिलता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा, साइनस में भी लहसुन फायदेमंद होता है। इसके सेवन से साइनस में आराम मिलता है। इसके लिए रोजाना लहसुन का सेवन करें। आप चाहे तो रोजाना खाली पेट लहसुन की कली का सेवन कर सकते हैं।

    विटामिन-सी रिच फूड्स का सेवन करें

    विटामिन-सी रिच फूड्स खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही संक्रमण का खतरा भी कम हो जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सर्दी, खांसी, बार-बार छींक आने का मुख्य कारण हिस्टामिन में बढ़ोत्तरी है। विटामिन-सी चीजों के खाने से हिस्टामिन के उत्पादन पर लगाम लगता है। इसके लिए मौसमी फल और सब्जियों का सेवन करें।

    किन चीजों से करें परहेज

    साइनस के मरीजों को चीनी, दूध, दूध से बनी चीजें, तली-भुनी चीजें और कैफीन का सेवन नहीं करना चाहिए। इन चीजों के सेवन से साइनस की समस्या बढ़ती है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।