Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानें, Inflammatory Bowel Disease में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Sun, 18 Jul 2021 11:31 AM (IST)

    इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज के दो प्रकार हैं-अल्सरेटिव कोलाइटिस (ulcerative colitis) और क्रोहन रोग। विशेषज्ञों की मानें को इम्यून सिस्टम कमजोर होने पर इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज की समस्या होती है। साथ ही तनाव भी IBD होने के प्रमुख कारणों में एक है।

    Hero Image
    डॉक्टर्स हमेशा प्रोटीन की पूर्ति के लिए अंडे खाने की सलाह देते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Inflammatory Bowel Disease यानी इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज (IBD) पेट संबंधी रोग है। इस रोग में बड़ी आंत में सूजन आ जाती है। लंबे समय तक रहने पर बड़ी आंत में घाव यानी जख्म भी हो जाता है। यह दीर्घकालीन रोग है। इस स्थिति में पेट में दर्द या मरोड़, दस्त, मल से रक्त आना, वजन कम होना समेत पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं। इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज के दो प्रकार हैं-अल्सरेटिव कोलाइटिस (ulcerative colitis) और क्रोहन रोग। विशेषज्ञों की मानें को इम्यून सिस्टम कमजोर होने पर इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज की समस्या होती है। साथ ही तनाव भी IBD होने के प्रमुख कारणों में एक है। इसके लिए तनाव कम लें और इम्यून सिस्टम को मजबूत रखें। आइए जानते हैं कि Inflammatory Bowel Disease में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंडे खाएं

    डॉक्टर्स हमेशा प्रोटीन की पूर्ति के लिए अंडे खाने की सलाह देते हैं। इससे शरीर को प्रोटीन की प्राप्ति होती है। हालांकि, सीमित मात्रा में ही अंडे खाएं। इसके लिए आप डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

    डेयरी प्रोडक्ट चीजें खाएं

    अपनी डाइट में लो फैट डेयरी उत्पादों को जरूर शामिल करें। दूध में कैल्शियम पाया जाता है। डाइट चार्ट की मानें तो एक गिलास दूध में 250-300 ग्राम कैल्शियम होता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके लिए रोजाना दही जरूर खाएं।

    चिकन खाएं

    चिकन में प्रोटीन की अधिकता होती है। डॉक्टर्स तत्काल ऊर्जा प्राप्ति के लिए चिकन खाने की सलाह देते हैं। इससे न केवल प्रोटीन प्राप्त होता है, बल्कि कैलोरी और फैट भी प्राप्त होता है। इससे आईबीडी में आराम मिलता है।

    किन चीजों से परहेज

    मांस न खाएं

    विशेषज्ञों की मानें तो इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज में हाई फैट वाली चीजों से परहेज करना चाहिए। लाल मांस में वसा उच्च मात्रा में होता है। इसके लिए रेड मीट से परहेज करें।

    व्हीट ब्रेड न खाएं

    फाइबर शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। हालांकि, इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज की समस्या को दूर करने के लिए फाइबर युक्त चीजों का सेवन बिल्कुल न करें। फाइबर देर से पचता है। इसके लिए व्हीट ब्रेड न खाएं। साथ ही उच्च कैल्शियम वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज करें।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।