Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानें, क्या है चक्र फूल और क्या हैं इसके फायदे

    By Umanath SinghEdited By:
    Updated: Thu, 06 Aug 2020 03:07 PM (IST)

    विशेषज्ञों की मानें तो चक्र फूल के सेवन से पेट संबंधी विकार दूर हो जाते हैं। इसके लिए आप रोजाना चक्र फूल का सेवन करें।

    जानें, क्या है चक्र फूल और क्या हैं इसके फायदे

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। दुनियाभर में चक्र फूल का इस्तेमाल गरम मसाला के रूप में किया जाता है। इस गरम मसाले में पॉलीफ़ेनॉल्स, फ़्लेवोनॉइड्स,  ऐंटी-फंगल और ऐंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं, जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। आजकल हर घर में लगभग जायके का स्वाद बढ़ाने के लिए चक्र फूल का इस्तेमाल किया जाता है। अंग्रेजी में इसे स्टार एनाइस कहा जाता है। अगर आपको चक्र फूल के बारे में नहीं पता है, तो जानते हैं कि चक्र फूल क्या है और इसके फायदे क्या हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चक्र फूल क्या है

    यह फूल चीन, जापान और वियतमान में पाया जाता है। यह एक मसाला है, जिसका इस्तेमाल जायके का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसका स्वाद लगभग सौंफ़ जैसा होता है। हालांकि, दोनों के फायदे अलग-अलग हैं। डॉक्टर्स भी कई रोगों में चक्र फूल सेवन करने की सलाह देते हैं। चक्र फूल के फायदे निम्न हैं-

    बैक्टीरिया और वायरस को खत्म करता है

    चक्र फूल में ऐंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो बैक्टीरिया, वायरस और मौसमी फ्लू को खत्म करने में सहायक होते हैं। इसे आप सब्जी में भी यूज़ कर सकते हैं। साथ ही चक्र फूल का काढ़ा भी बनाकर पी सकते हैं। इसके सेवन से सर्दी, जुकाम और बुखार में आराम मिलता है।

    पेट संबंधी विकार दूर होते हैं

    विशेषज्ञों की मानें तो चक्र फूल के सेवन से पेट संबंधी विकार दूर हो जाते हैं। इसके लिए आप रोजाना चक्र फूल का सेवन करें। हालांकि, इसकी तासीर गर्म होती है। इसलिए शारीरिक क्षमता अनुसार ही चक्र फूल का सेवन करें। इसके लिए दो चक्र फूल को एक गिलास पानी में उबाल लें। अब इसमें काला नमक और नींबू का रस मिलाकर पिएं।

    एंटी एजिंग होता है

    इसमें एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। साथ ही इसमें विटामिन ए और सी पाए जाते हैं, जो उम्र बढ़ने के साथ होने वाले फ्री रेडिकल्स को दूर करते हैं। इसके लिए आप चक्र फूल को पीसकर इसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। इसके इस्तेमाल से खूबसूरती बढ़ती है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।