Move to Jagran APP

जानें, ब्रिस्क वॉक क्या है और कैसे इससे वजन होता है कम

आसान शब्दों में कहे तो दौड़ने और टहलने के बीच की मुद्रा को ब्रिस्क वॉक कहा जाता है। इसमें व्यक्ति को न तो धीरे चलना होता है और न ही दौड़ना होता है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 06:26 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 06:34 PM (IST)
जानें, ब्रिस्क वॉक क्या है और कैसे इससे वजन होता है कम
जानें, ब्रिस्क वॉक क्या है और कैसे इससे वजन होता है कम

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आजकल कुछ लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं। इसके लिए लोग घंटों वर्क आउट करते हैं। अपनी डाइट में बदलाव करते हैं। इन सबके बावजूद उन्हें वजन कम करने में सफलता नहीं मिलती है। विशेषज्ञों की मानें तो वर्कआउट और डाइट सामान्य अनुपात में होना चाहिए। अगर इसमें अंतर होता है, तो कठिन परिश्रम करने के बाद भी वजन कम नहीं होता है।

loksabha election banner

कई लोग अनुपात को संतुलित रखने में कामयाब हो जाते हैं। जबकि कई लोग घंटों वर्कआउट करते हैं, लेकिन दिनभर में 2K से अधिक कैलोरी गेन कर लेते हैं। इस वजह से उनका वजन कम नहीं होता है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो आप ब्रिस्क वॉक का सहारा ले सकते हैं। यह एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसे करने से रोजाना 150 कैलोरी बर्न होती है। आइए विस्तार से जानते हैं-

ब्रिस्क वॉक क्या है

डॉक्टर्स हमेशा वाकिंग पर जाने की सलाह देते हैं। यह एक सरल और सहज एक्सरसाइज है, जिसे किसी भी उम्र के व्यक्ति आसानी से कर सकते हैं। हालांकि, ब्रिस्क वॉक इससे भिन्न है, क्योंकि इसमें तेजी से चलना होता है। आसान शब्दों में कहे तो दौड़ने और पैदल चलने के बीच की मुद्रा को ब्रिस्क वॉक कहा जाता है। इसमें व्यक्ति को न तो धीरे चलना होता है और न ही दौड़ना होता है।

ब्रिस्क वॉक कैसे करें

इसके लिए आप स्पोर्ट्स शूज का इस्तेमाल करें। इससे आपको आराम मिल सकता है। तेज चलने के क्रम में अच्छे जूते पहनना बेहद जरूरी है। आप ब्रिस्क वॉक पार्क या मैदान में कर सकते हैं। इसमें तेजी से चलना होता है, जिससे शरीर के सभी अंगों में खिंचाव पैदा होता है।

अगर आप रोजाना आधे घंटे तक ब्रिस्क वॉक करते हैं, तो रोजाना 150 कैलोरी बर्न होगी। इससे बढ़ते वजन से निजात मिलता है। आप अपनी क्षमता अनुसार समयाविधि को बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही वॉक जॉग का भी सहारा ले सकते हैं। इसमें एक मिनट दौड़ना और एक मिनट टहलना होता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.