विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mosambi Juice Benefits: सेहत का खजाना है मौसंबी जूस, इसे रोजाना पीने के हैं गजब के फायदे

By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Fri, 06 Oct 2023 07:00 AM (IST)Updated: Fri, 06 Oct 2023 07:42 AM (IST)

Mosambi Juice Benefits मौसंबी का जूस कई गुणों से भरपूर होता है जो सेहत संबंधी कई समस्याओं को दूर करने ...और पढ़ें

Mosambi Juice Benefits: गुणों की खान है मौसंबी का जूस
Mosambi Juice Benefits: गुणों की खान है मौसंबी का जूस

HighLights

  1. मौसंबी में कैलोरी की मात्रा कम होती है।
  2. कब्ज से राहत दिलाने में मौसंबी का जूस कारगर है।
  3. पोषक तत्वों से भरपूर मौसंबी जूस इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Mosambi Juice Benefits: मौसंबी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसका जूस आप हर मौसम में पी सकते हैं। यह मार्केट में सालभर मिलता है। मौसंबी में विटामिन-ए, विटामिन- C, पोटैशियम, कैल्शियम, फोलेट आदि जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं। रोजाना मौसंबी का जूस पीने से कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। तो आइए जानते हैं मौसंबी जूस पीने के अनगिनत फायदे।

वजन कम करने में सहायक

मौसंबी में कैलोरी और फैट की मात्रा कम होती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में मौसंबी का जूस शामिल कर सकते हैं, जिससे वजन कम होने में मदद मिल सकती है।

कब्ज से राहत दिलाने में कारगर

मौसंबी के सेवन से कब्ज से भी राहत मिलती है। मौसंबी में एसिड पाया जाता है, जिससे शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है।

यह भी पढ़ें: हाई बीपी कंट्रोल करने से लेकर दिमाग तेज करने तक, जानें अनार का जूस पीने के अनगिनत फायदे

इम्युनिटी मजबूत होती है

पोषक तत्वों से भरपूर मौसंबी जूस इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में कारगर है। अगर आप नियमित रूप से मौसंबी जूस पीते हैं, तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।

हड्डियां मजबूत होती हैं

मौसंबी का जूस हड्डियों की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में मददगार है। अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं, मौसंबी का जूस पीने से आपको राहत मिल सकती है।

स्किन के लिए भी फायदेमंद

मौसंबी का जूस पीने से न सिर्फ सेहत बल्कि स्किन भी स्वस्थ रहती है। इसमें मौजूद विटामिन-C स्किन की रंगत निखारता है। इसके अलावा पिंपल्स, एक्ने आदि से भी छुटकारा दिलाता है।

यह भी पढ़ें: सुबह खाली पेट क्यों पीना चाहिए अंजीर का पानी? जानें हैरान करने वाले फायदे

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic Credit: Freepik