विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कब्ज की समस्या से पाना चाहते हैं राहत, तो रात में खाएं जल्दी खाना, मिलेंगे और भी कई फायदे

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Sun, 20 Aug 2023 11:27 AM (IST)

Health Benefits Of Early Dinner आपने जरूर सुना होगा कि रात में जल्दी और हल्का खाना चाहिए लेकिन बिजी लाइफस्टाइल ...और पढ़ें

Health Benefits Of Early Dinner: रात में जल्दी खाना खाने से मिलते हैं गजब के फायदे
Health Benefits Of Early Dinner: रात में जल्दी खाना खाने से मिलते हैं गजब के फायदे

HighLights

  1. रात में सोने से दो से तीन घंटे पहले डिनर करना चाहिए।
  2. रात में जल्दी खाना खाने से शरीर को मिल जाता है भोजन पचाने का समय।
  3. रात का खाना जल्दी खाते हैं और समय पर सोते हैं, तो इससे दिल से जुड़ी बीमारियां भी कम होती हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Benefits Of Early Dinner: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए टाइम पर खाना बेहद जरूरी है, लेकिन बिजी लाइफस्टाइल के कारण लोगों के पास खाने के लिए भी समय निकालना  मुश्किल हो जाता है, ऐसे में लेट नाइट डिनर करने के कारण कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। अगर स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आपको  सुबह का नाश्ता, लंच, डिनर समय पर करना चाहिए। ऐसे में आज आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि रात में जल्दी खाना क्यों फायदेमंद होता है।

बेहतर नींद आती है

अगर आप रात में जल्दी खाना खाते हैं, तो शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए पर्याप्त समय मिलता है। इससे बेहतर नींद आती है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, रात में सोने से दो से तीन घंटे पहले डिनर करना चाहिए। जिससे पाचन भी स्वस्थ रहता है और लिवर को आराम मिलता है।

वजन घटाने में मददगार

रात में खाना जल्दी खाने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। इसके लिए लाइट और हेल्दी खाएं। जब आप डिनर जल्दी करते हैं, तो इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और भूख भी कंट्रोल होती है। जिससे वजन तेजी से घटता है।

कब्ज की समस्या 

आजकल बदलती लाइफस्टाइल के कारण कब्ज की समस्या आम है। जिसमें मल त्यागने में कठिनाई होती है। रात का खाना जल्दी खाने से शरीर को भोजन पचाने के लिए पर्याप्त समय मिलता है। इससे आप कब्ज, सूजन और अपच की समस्या से राहत पा सकते हैं।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

जो लोग देर से खाना खाते हैं, उनमें दिल से जुड़ी बीमारियों का अधिक खतरा रहता है। रात का खाना जल्दी खाते हैं और समय पर सोते हैं, तो इससे हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है। डिनर में हमेशा लाइट ही खाएं, ऑयली और मसालेदार फूड्स खाने से परहेज करें।

ब्लड शुगर का स्तर होता है कम

रात में जल्दी खाना खाने से ब्लड शुगर भी कंट्रोल किया जा सकता है। जल्दी खाना खाने से शरीर इंसुलिन का प्रभावी ढंग से उपयोग करने में सक्षम होता है और डायबिटीज के जोखिम को कम कर सकता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic Credit: Freepik