विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anjeer Water Benefits: सुबह खाली पेट क्यों पीना चाहिए अंजीर का पानी? जानें हैरान करने वाले फायदे

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Wed, 04 Oct 2023 07:56 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 04 Oct 2023 07:57 AM (GMT+05:30)

Anjeer Water Benefits पोषक तत्वों से भरपूर अंजीर सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है लेकिन क्या आप जानते ...और पढ़ें

Anjeer Water Benefits: अंजीर का पानी पीने के फायदे
Anjeer Water Benefits: अंजीर का पानी पीने के फायदे

HighLights

  1. अंजीर में मैग्नीशियम, कॉपर, पोटैशियम, फॉस्फोरस जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं।
  2. वेट लॉस डाइट में अंजीर का पानी शामिल कर सकते हैं।
  3. अंजीर का पानी डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में काम करता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Anjeer Water Benefits: अंजीर को सुपरफूड के रूप में जाना जाता है, इसमें कई गुण होते हैं, जो स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। यह ड्राई फ्रूट पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मैग्नीशियम, कॉपर, पोटैशियम, फॉस्फोरस जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। अंजीर का पानी पीने से भी सेहत को कई फायदे होते हैं। जी हां, सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं। तो आइए जानते हैं, इसके अनगिनत फायदों के बारे में।

पाचन तंत्र को रखता है दुरुस्त

अंजीर का पानी डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में काम करता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से मल त्यागने की क्रिया आसान होती है। इसके अलावा यह पानी आंत के स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है।

हृदय को स्वस्थ रखता है

अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीते हैं, तो इससे हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। यह फाइबर और पोटैशियम का समृद्ध स्रोत है। इस पीने से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिससे आप फिट रहेंगे।

यह भी पढ़ें: हड्डियों को बनाना है मजबूत, तो डाइट में शामिल करें ये 5 तरह के ड्रिंक्स

वजन घटाने में मददगार

वेट लॉस डाइट में अंजीर का पानी शामिल कर सकते हैं। जिन लोगों को वजन कंट्रोल करना है, वो सुबह खाली पेट इस पानी को पिएं, यह बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा, जिससे वजन कम होने में मदद मिलेगी।

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

पोषक तत्वों से भरपूर अंजीर में रक्त शर्करा के स्तर को सामान्य करने में मदद करता है। माना जाता है कि टाइप-2 डायबिटीज में अंजीर का पानी पीने से ग्लूकोज का स्तर नियंत्रित रहता है। चाहें तो आप अंजीर को स्मूदी या सलाद में भी शामिल कर सकते हैं।

हाई बीपी कंट्रोल करता है

अंजीर एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद है। जिन लोगों का हाई बीपी की समस्या है, उन्हें रोजाना अंजीर का पानी पीना चाहिए, जिससे रक्तचार का स्तर सामान्य हो सकता है।

यह भी पढ़ें: सेहत ही नहीं स्किन के लिए भी गुणकारी हैं सरसों के बीज, जानें क्या हैं इसके अन्य फायदे

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic Credit: Freepik