Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Monkeypox: चिकनपॉक्स से कैसे अलग है मंकीपॉक्स? जानें दोनों में फर्क

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Thu, 28 Jul 2022 10:44 AM (IST)

    Monkeypox मंकीपॉक्स एक दुर्लभ संक्रमण ज़रूर है लेकिन पिछले कुछ महीनों में ये भारत सहित दुनियाभर के कई देशों तक फैल गया है। मंकीपॉक्स को स्मॉलपॉक्स या चिकनपॉक्स के समान माना जा रहा है हालांकि यह इनसे काफी अलग है।

    Hero Image
    Monkeypox: जानें चिकनपॉक्स और मंकीपॉक्स में क्या है फर्क

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Monkeypox: मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी घोषित कर दिया। भारत में भी इसके कुछ मामले सामने आए हैं। बढ़ती चिंता के बीच, यह जानना ज़रूरी है कि मंकीपॉक्स क्या है और यह चिकनपॉक्स से कैसे अलग है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंकीपॉक्स vs चिकनपॉक्स

    मंकीपॉक्स एक ऐसी बीमारी है जो मंकीपॉक्स वायरस की वजह से होती है। जो पोक्सविरिडे परिवार में ऑर्थोपॉक्सवायरस जीनस से संबंधित है, जबकि चिकनपॉक्स वैरिसेला-ज़ोस्टर वायरस के कारण होता है, जो दाद का कारण भी बनता है।

    यह दोनों वायरस करीबी संपर्क, श्वसन बूंदों के माध्यम से य त्वचा के घावों के सीधे संपर्क के माध्यम से फैलते हैं। चिकनपॉक्स एक बेहद आम संक्रमण है, जबकि मंकीपॉक्स एक दुर्लभ इन्फेक्शन है, जो इतनी आसानी से नहीं फैलता।

    बुखार दोनों में एक आम लक्षण है, लेकिन समय अलग हो सकता है

    मंकीपॉक्स और चिकनपॉक्स ज़्यादा गंभीर बीमारियां नहीं हैं और सही समय पर सही इलाज की मदद से रिकवरी भी जल्दी हो जाती है। इसके सबसे आम लक्षणों में- बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द, पीठ दर्द, कंपकपी और थकावट शामिल है।

    बुखार दोनों संक्रमण में आम लक्षण है, लेकिन मंकीपॉक्स में बुखार रैशेज़ से पहले 1 से 5 दिनों में आता है, जबकि चिकनपॉक्स में रैशेज़ आने के 1से 2 दिन पहले बुखार आता है।

    लक्षण के सामने आने की अवधि में अंतर

    अमेरिका के CDC के अनुसार, मंकीपॉक्स में इन्फेक्शन होने 7 से 14 दिनों बाद लक्षण दिखना शुरू होते हैं, जबकि चिकनपॉक्स में 16 दिन लग सकते हैं।

    एक लक्षण जो दोनों बीमारियों में अलग है

    वैसे तो मंकीपॉक्स के ज़्यादातर लक्षण चिकनपॉक्स की तरह के ही हैं, लेकिन एक लक्षण है, जो इन दोनों बीमारियों में फर्क पैदा करता है। मंकीपॉक्स में लिम्फ नोड्स में सूजन आ जाती है, जो चिकनपॉक्स में नहीं देखी जाती।

    मंकीपॉक्स और चिकनपॉक्स की रैशेज़ में क्या अंतर है

    इन दोनों के संक्रमणों में रैश एक सामान्य लक्षण है। जबकि मंकीपॉक्स से संबंधित दाने आमतौर पर बुखार के एक से तीन दिनों के भीतर होते हैं, चिकनपॉक्स के दाने बुखार के 1 से 2 दिन बाद दिखाई देने लगते हैं। अक्सर मंकीपॉक्स के दाने चेहरे से शुरू होते हैं और हथेलियों और तलवों सहित शरीर के अन्य हिस्सों में फैल जाते हैं।

    पहले यह पप्यूल्स और द्रव से भरे पस्ट्यूल में विकसित होता है और फिर एक पपड़ी का रूप ले लेता है और गिर जाता है। चिकनपॉक्स में रैशेज़ में खुजली होती है, वे छाले जैसे होते हैं। यह पहले पीठ और चेहरे पर आना शुरू होते हैं, उसके बाद शरीर के दूसरे हिस्सों में फैलते हैं। हालांकि, चिकनपॉक्स के रैशेज़ हथेलियों और तलवों पर नहीं होते।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik