सफेद बालों से हैं परेशान, तो इन उपायों को अपनाकर पाएं छुटकारा
सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए लोग हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि इससे बालों को फायदा मिलने के बजाय नुकसान पहुंचता है क्योंकि इसमें कैमिकल् ...और पढ़ें

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। बढ़ती उम्र के साथ बालों का सफ़ेद होना स्वभाविक है, लेकिन कम उम्र में बालों का सफ़ेद होना चिंता का विषय है। इसकी कई वजह हो सकती हैं, जिनमें प्रदूषण, गलत खानपान और शरीर में खनिज तत्वों की प्रमुख हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इससे बालों को फायदा मिलने के बजाय नुकसान पहुंचता है क्योंकि इसमें कैमिकल्स पाए जाते हैं। अगर आप भी असमय बालों के सफ़ेद होने से परेशान हैं तो आप घर पर मौजूद इन चीज़ों का इस्तेमाल कर इससे निजात पा सकते हैं। अगर आपको पता नहीं है तो आइए जानते हैं-
ब्लैक कॉफी का इस्तेमाल करें
इसमें फ्लेवोनॉयड्स पाए जाते हैं जो एक प्राकृतिक पदार्थ है जो सफेद बालों में फायदेमंद होता है। इसके लिए आप अपनी एक बाउल में कॉफी लें। अब इसमें शैंपू अथवा पानी मिलाकर मिक्स कर लें। इसके बाद बने पेस्ट को अपने बालों पर लगाकर कुछ देर तक छोड़ दें। इसके बाद अपने बालों को धो लें। इस उपाय को सप्ताह में दो बार जरूर अपनाएं। ऐसा करने से आपको सफ़ेद बालों से जल्द निजात मिल सकता है।
प्याज का रस होता है बहुत असरदार
सफेद बालों की समस्या से निजात पाने के लिए आप प्याज के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बालों को अच्छी तरह पीस लें और सूती कपड़े की मदद से इसका रस निचोड़ लें। अब इसे अपने बालों की जड़ों और स्कैल्प पर लगांए। जब बाल सुख जाएं तो नार्मल पानी से बालों को धो लें। इस उपाय को भी सप्ताह में दो बार कर सकते हैं।
आंवला और नींबू है फायदेमंद
आंवले को पीस लें और इसमें नींबू का रस मिलाकर बालों पर लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से बालों की मालिश करें। जब बाल सुख जाए तो नार्मल पानी से बालों को धो लें। आप चाहे तो शैंपू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको जल्द असर देखने को मिलेगा।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।