Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Constipation in children: कहीं आपका बच्चा कब्ज़ से परेशान तो नहीं? इस तरह करें घर में उपचार

    By Shahina NoorEdited By:
    Updated: Sat, 20 Nov 2021 11:00 AM (IST)

    Kids Constipation छोटे बच्चे के पेट में दर्द रहता है और उसे भूख कम लगती है और वो परेशानी से स्टूल पास कर रहा है तो आपका बच्चा कब्ज का शिकार है। बच्चे में कब्ज़ की परेशानी दूर करने के लिए घरेलू उपायों को अपनाएं।

    Hero Image
    बच्चा जब भी सोकर उठे उसे गर्म पानी पिलाएं कब्ज़ से निजात मिलेगी।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। बच्चों का लाइफस्टाइल और खान-पान ऐसा हो गया है कि वो अक्सर बाहर की चीज़ें खाना पसंद करते हैं। पेट भरने के लिए चिप्स और वेफर्स पर ज्यादा डिपेंड रहते हैं। पानी पीने के नाम पर कोल्ड ड्रिंक्स का ही अक्सर सेवन करते हैं। उनकी बिगड़ती डाइट उन्हें कब्ज का शिकार बना देती है। कब्ज़ की शिकायत बड़ों को ही नहीं बल्कि बच्चों को भी होती है। अब सवाल यह उठता है कि पैरेंट्स बच्चे की कब्ज़ की बीमारी का कैसे पता लगाएं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आपके छोटे बच्चे के पेट में दर्द रहता है और उसे भूख कम लगती है और वो परेशानी से स्टूल पास कर रहा है तो आपका बच्चा कब्ज का शिकार है। आप भी अपने बच्चे में कब्ज़ की शिकायत महसूस कर रहे हैं तो हम आपको कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताते हैं जिन्हें अपनाकर आप कब्ज से निजात पा सकते हैं।

    कंस्टीपेशन की समस्या से निजात दिलाने के लिए घरेलू उपाय

    बच्चे को गर्म पानी पिलाएं:

    बच्चा जब भी सोकर उठे उसे गर्म पानी पिलाएं। खाली पेट में गर्म पानी पीना पेट की हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

    खाली पेट भींगे हुए मुनक्के खिलाएं:

    अगर बच्चे को कब्ज़ की शिकायत रहती है तो उसे भीगा हुआ मुनक्का खाली पेट खिलाएं।

    रात को सोने से पहले दूध पिलाएं:

    बच्चा कब्ज से परेशान रहता है तो रात में सोने से पहले आधा गिलास दूध पीने को दें। दूध में थोड़ा सा घी डाल दें तो और बेहतर रहेगा।

    हींग का करें सेवन:

    बच्चों को कब्ज से निजात दिलाने के लिए रात में सोने से पहले थोड़ी मात्रा में हींग को पानी में मिलाकर उसका पेस्ट बनाए और उनकी नाभि में लगा दें। 

    गुलकंद का सेवन करें:

    गुलकंद सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। गुलकंद का सेवन करने से पाचन बेहतर होगा और कब्ज की समस्या से निजात मिलेगी। गुड़कंद आंतों में हेल्पफुल गट बैक्टीरिया बढ़ाने में मदद करता है। बच्चे को कब्ज की समस्या से राहत दिलाने के लिए 1-2 चम्मच गुलकंद खिलाएं।