विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dengue Cases In India: जानें- पिछले सालों में कितने लोगों को हो चुका है डेंगू, ये हैं हैरान करने वाले आंकड़े

By Mohit PareekEdited By:
Published: Tue, 30 Jul 2019 01:39 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 16 Sep 2020 11:07 AM (GMT+05:30)

Dengue Cases In India भारत में डेंगू का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। डेंगू की वजह से लाखों लोगों को प्रभावित होना पड़ रहा है।

Dengue Cases In India: जानें- पिछले सालों में कितने लोगों को हो चुका है डेंगू, ये हैं हैरान करने वाले आंकड़े
Dengue Cases In India: जानें- पिछले सालों में कितने लोगों को हो चुका है डेंगू, ये हैं हैरान करने वाले आंकड़े

नई दिल्ली, जेएनएन। डेंगू का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकार ने इसकी रोकथाम के लिए कई कदम उठाए हैं, लेकिन हर साल सैंकड़ों लोग इसकी चपेट में आकर मर जाते हैं। अगर पिछले सालों का आंकड़ा देखें तो डेंगू से होने वाली मौतों और डेंगू के केस में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सरकारी आंकड़ो पर नजर डालें तो लाखों लोग हर साल डेंगू से पीड़ित होते हैं और उसमें से कई लोग डेंगू से जिंदगी की जंग नहीं जीत पाते हैं। आज हम बताते हैं कि पिछले कुछ सालों में किस तरह डेंगू का प्रभाव बढ़ता जा रहा है...

आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार साल 2014 में 40571 लोग इसका शिकार हुए और अगले ही साल यह आंकड़ा दोगुना हो गया। वहीं साल 2015 में 99913 लोगों में डेंगू के मामले सामने आए। उसके बाद साल 2016 में 129166 और 2017 में 150482 लोग डेंगू से प्रभावित हुए। वहीं साल 2018 में भी इन आंकड़ो में काफी बढ़ोतरी हुई है।

वैसे आपको बता दें कि दुनिया में हर साल 10 लाख से ज्यादा लोग मच्छर के काटने से होने वाली बीमारियों की वजह से मर जाते हैं। भारत में भी इन मौतों का आंकड़ा काफी बड़ा है। अगर हर राज्य की बात करें तो साल 2017 में इतने डेंगू के मामले सामने आए थे।

AndhraPradesh

4381

ArunachalPradesh

15

Assam

4346

Bihar

1804

Chhattisgarh

388

Goa

234

Gujarat

4420

Haryana

4333

Himachal Pradesh

442

Jammu & Kashmir

403

Jharkhand

689

Karnataka

16342

Kerala

19694

Madhya Pradesh

2566

Meghalaya

40

Maharashtra

6894

Manipur

187

Mizoram

107

Nagaland

191

Odisha

4055

Punjab

15002

Rajasthan

7768

Sikkim

659

Tamil Nadu

21350

Tripura

103

Telangana

2773

Uttar Pradesh

3032

Uttrakhand

958

West Bengal

10697

A&N Island

13

Chandigarh

1083

Delhi

8896

D&N Haveli

1972

Daman & Diu

59

Puducherry

4586

Total

150482