Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Measles: एक बच्चे से दूसरे में कैसे फैल जाता है खसरा? इन बातों का रखना चाहिए ध्यान..

    Measles मीज़ल्स यानी खसरा एक समय पर आम बीमारी हुआ करती थी लेकिन वैक्सीन के आ जाने के बाद से इसके मामले कम ही देखे जाते हैं। मुंबई में हाल ही में कई बच्चे मीज़ल्स से पीड़ित हो गए हैं जिनमें एक की मौत की भी ख़बर आई है।

    By Ruhee ParvezEdited By: Updated: Wed, 16 Nov 2022 03:24 PM (IST)
    Hero Image
    Measles: कैसे फैल जाता है खसरा? खिनन बातों का रखना चाहिए ध्यान..

     नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Measles: मीज़ल्स बचपन में होने वाला एक इन्फेक्शन है, जो वायरस के कारण होता है। इसे हिन्दी में खसरा भी कहा जाता है, जो एक समय में आम बीमारी थी, हालांकि, अब इससे वैक्सीन की मदद से बचा जा सकता है। मीज़ल्स और खसरा के अलावा इसे रुबेला के नाम से भी जाना जाता है, जो आसानी से फैलता है और बच्चों की जान पर ख़तरा बन जाता है। हालांकि, दुनिया भर में इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा कम हुआ है, लेकिन हाल ही में मुंबई में आए इसके मामलों और एक बच्चे की मौत ने चिंता बढ़ा दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Measles: कैसे होते हैं इसके लक्षण?

    वायरस के संपर्क में आने के 10 से 14 दिनों में इसके लक्षण दिखने लगते हैं। आइए जानें इसके लक्षणों के बारे में:

    • बुखार
    • सूखी खांसी
    • नाक का बहना
    • गले में खराश
    • आंखों में सूजन, जलन या फिर कंजंक्टिवाइटिस
    • मुंह के अंदर गालों में सफेद धब्बे होना
    • शरीर पर रैशेज़ हो जाना।
    • यह संक्रमण दो से तीन हफ्तों में चरणों में बढ़ता है।

    Measles: कैसे होती है शुरुआत?

    • मीज़ल्स की शुरुआत हल्के या मध्यम बुखार के साथ होती हैं। जिसमें लगातार खांसी, नाक का बहना, कंजंक्टिवाइटिस और गले में खराश भी हो सकती है। हल्की बीमारी दो से 3 दिनों तक रह सकती है।
    • बीमारी का बढ़ना और रैश दिखना शुरू होते हैं। शरीर पर लाल रंग के छोटे धब्बे दिखते हैं, जो उठे हुए होते हैं। सबसे पहले चकत्ते चेहरे पर नज़र आते हैं।
    • अगले कुछ दिनों में रैश हाथों, सीने और पीठ के बाद जांघ और पैरों पर फैलना शुरू होते हैं। इसी समय बुखार भी तेज़ होने शुरू हो जाता है, जो 104 और 105 तक पहुंच सकता है।

    Measles: रिकवरी में कितना समय लगता है?

    मिज़ल्स में होने वाली रैश 7-8 दिनों तक रह सकती है। ये चकत्ते पहले चेहरे और फिर आखिर में जांघ और पैरों से जाना शुरू होते हैं। लगभग सभी लक्षण जाने लगते हैं, सिर्फ खांसी और त्वचा पर निशान जानें में 10 दिन लग सकते हैं।

    Measles: खसरा कब फैलता है?

    • अगर आपके बच्चे में खसरे के लक्षण दिख रहे हैं, तो उसे आइसोलेट करें और दूसरों से न मिलने दें।
    • बच्चे के बर्तन, चादर और तौलिया जैसी चीज़ों को भी अलग रखें।
    • खसरा से संक्रमित व्यक्ति लगभग 8 दिनों तक वायरस को फैला सकता है। रैशेज़ के दिखने से 4 दिन पहले से लेकर जब तक रैशेज़ रहते हैं, यानी 4-5 दिनों तक, संक्रमण फैल सकता है।
    • लक्षण दिखने से पहले आपका बच्चा दूसरे बच्चों से मिला था, तो मीज़ल्स के बारे में उसके परिवार को भी जानकारी दे दें, ताकि वे समय रहते एहतियात बरत सकें।

    Measles: डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?

    बच्चे के शरीर पर चक्कते या फिर उसे बुखार आए, तो बिना देर किए डॉक्टर को ज़रूर दिखाएं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik