Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानें, डायबिटीज के मरीज एक दिन में कितने खजूर खा सकते हैं

    By Umanath SinghEdited By:
    Updated: Sun, 17 Jan 2021 01:58 PM (IST)

    विशेषज्ञों का कहना है कि डायबिटीज बीमारी खराब दिनचर्या अनुचित आहार और आलस की वजह से होती है। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना चाहिए। साथ ही सीमित मात्रा में मीठे चीजों का सेवन करना चाहिए।

    Hero Image
    डायबिटीज के मरीजों को महज स्वाद के लिए खजूर खाना चाहिए।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। डायबिटीज के मरीजों की संख्या में रोजाना बड़ी तेजी से इजाफा हो रहा है। इस बीमारी के मरीजों की संख्या सबसे अधिक भारत में है। विश्व मधुमेह संघ की मानें तो सन 2045 तक डायबिटीज के मरीजों की संख्या तकरीबन 70 करोड़ पहुंच जाएगी। यह एक लाइलाज बीमारी है जो ताउम्र साथ रहती है। इस बीमारी में परहेज की विशेष जरूरत होती है। अगर लापरवाही बरतते हैं, तो यह खतरनाक साबित हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि डायबिटीज बीमारी खराब दिनचर्या, अनुचित आहार और आलस की वजह से होती है। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना चाहिए। साथ ही सीमित मात्रा में मीठे चीजों का सेवन करना चाहिए। हालांकि, मीठे चीजों को लेकर लोगों में दुविधा बनी रहती है। कुछ लोग डायबिटीज के मरीजों को खजूर खाने की सलाह देते हैं। वहीं, कुछ लोग मीठे से दूरी बनाए रखने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं कि क्या डायबिटीज के मरीज खजूर खा सकते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    researchgate.net पर छपी एक शोध में खजूर को लेकर गहन अध्ययन किया गया है। इस शोध में डायबिटीज के मरीजों को रोजाना कितनी मात्रा में खजूर खाना चाहिए। इस विषय पर शोध किया गया। इससे पहले भी मीठे चीजों को खाने के लेकर कई शोध किए गए हैं। इस शोध में मीठे चीजों के साथ खजूर के सेवन पर भी गौर किया गया। खजूर में प्रचुर मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। साथ ही इसमें सेलेनियम, कॉपर, फॉस्फोरस, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं। इसके अतिरिक्त खजूर में हाई पोटैशियम और लो सोडियम के चलते हाइपरटेंशन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

    इस शोध से खुलासा हुआ है कि डायबिटीज के मरीज रोजाना 10 प्रतिशत कैलोरी ले सकते हैं। इससे अधिक कैलोरी गेन करना ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। वहीं, एक खजूर का वजन 7 ग्राम होता है और एक खजूर में 20 कैलोरीज होती है। अतः डायबिटीज के मरीजों को महज स्वाद के लिए खजूर खाना चाहिए। अगर दिनभर में एक खजूर खाते हैं, तो शाम में 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें।  

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

     

    comedy show banner
    comedy show banner