Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सैनिटाइजर का असर हाथों पर कितने समय तक रहता है, जानें, कितनी देर में हाथ धोने चाहिए

    By Umanath SinghEdited By:
    Updated: Mon, 11 May 2020 01:35 PM (IST)

    विश्व स्वास्थ्य संगठन और रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने कई एडवाइजरी जारी की है जिनमें आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

    सैनिटाइजर का असर हाथों पर कितने समय तक रहता है, जानें, कितनी देर में हाथ धोने चाहिए

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना वायरस महामारी के चलते देश और दुनिया के दर्जनों देशों में लॉकडाउन की स्थिति है। इस वायरस के संक्रमण से बचने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन और रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने कई एडवाइजरी जारी की है, जिनमें आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। इन सावधानियों में हाथ धोना या हैंड सैनिटाइज करना, मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंस मैंटेन रखना प्रमुख है। लेकिन सवाल यह है कि एक बार हैंड सैनिटाइज करने के बाद यह कितने समय तक रहता है? अगर आपको नहीं पता है तो आइए जानते हैं कि ऐसा करने से हम कितने समय तक कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रहते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    -हैंड सैनिटाइजर लंबे समय तक काम नहीं करता है। ऐसे में लोगों को नियमित अंतराल पर हैंडवाश अथवा साबुन से हाथ धोते रहना चाहिए। हालांकि, अल्कोहल युक्त हैंड सैनिटाइजर अधिक कारगर है, लेकिन यह अधिक समय तक आपको सुरक्षित नहीं रख पाता है। इसकी मुख्य वजह आपकी एक्टिविटी है, आप हर समय कोई न कोई काम करते रहते हैं, जिस दौरान आप कुछ अनचाही वस्तुओं को छूते हैं। ऐसे में आपको फिर से हैंड सैनिटाइज करना पड़ता है। इससे बचने के लिए आपको हर 10 मिनट में साफ पानी से हाथ धोने की जरूरत है। 

    -जब आप अपने हाथों को धोते हैं तो इससे संक्रमण का खतरा कम हो जाता है, लेकिन जब आप किसी अनचाही वस्तुओं को छूते हैं तो इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। 

    -खाना खाने से पहले और चेहरे को छूने से पहले अपने हाथ को जरूर धोएं। भले ही आप अपने हाथों को 10 मिनट पहले ही क्यों न धोएं हो।

    -जब भी आप हैंडवाश करें तो अपने हाथों को अच्छी तरह रगड़कर धोएं। इसके बाद अपने हाथों को तौलिए से अच्छी तरह सूखा लें। सीडीसी की सलाह के अनुसार, गंदे हाथों को हैंड सैनिटाइज करने से कोई फायदा नहीं होता है। ऐसे में पहले अपने हाथों को धो लें। इसके बाद सैनिटाइज करें।

    -जब भी हैंडवाश करें तो अपने हाथों को कम से कम 20 सेकेंड रगड़कर धोएं। यह भी सलाह दी जाती है कि अपने हाथों की उंगुलियों के बीच वाले हिस्सों को भी अच्छे से धोएं।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।