विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghee and Jaggery Benefits: खाने के बाद गुड़ और घी है सेहत के लिए वरदान, जानें क्या हो सकते हैं इनके फायदे

By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
Published: Fri, 27 Oct 2023 08:00 AM (IST)

गुड़ और घी का मिश्रण आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। इन्हें खाने के बाद खाने से ...और पढ़ें

खाना खाने के बाद घी और गुड़ खाना होता है सेहत के लिए फायदेमंद
खाना खाने के बाद घी और गुड़ खाना होता है सेहत के लिए फायदेमंद

HighLights

  1. गुड़ और घी खाना सेहत के लिए लाभदायक होता है।
  2. इन्हें खाने से सर्दियों में गर्माहट मिलती है।
  3. जानें गुड़ और घी साथ खाने से क्या फायदे हो सकते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Ghee and Jaggery Benefits: खाने के बाद अक्सर ही कुछ मीठा खाने की इच्छा होती है। कई बार इस वजह से हम काफी अनहेल्दी चीजें खा लेते हैं, जिनमें शुगर की मात्रा काफी अधिक होती है। ज्यादा शुगर होने के कारण हमारी सेहत पर कई नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं।

इस वजह से वजन बढ़ने, डायबिटीज, दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में गुड़ और घी आपके लिए परफेक्ट डेजरट का काम कर सकते हैं। साथ ही ठंड के मौसम में गुड़ और घी आपको गर्म रखने में भी मदद करते हैं। इन्हें खाने से कई हेल्थ संबंधी फायदे भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं खाने के बाद घी और गुड़ खाने के क्या फायदे हो सकते हैं।

पाचन के लिए फायदेमंद

गुड़ और घी खाने से खाना बेहतर तरीके से पचता है। इससे ब्लोटिंग की समस्या भी कम होती है। ये आपके इंटेस्टाइन के लिए भी फायदेमंद होता है, जिससे खाना अच्छे से अब्जॉर्ब हो पाता है और खाने में मौजूद सभी पोषक तत्व हमारे शरीर को मिल पाते हैं। खाना बेहतर तरीके से अब्जॉर्ब होने की वजह से कब्ज, एसिडिटी जैसी परेशानियां भी कम होती हैं। घी मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है, जिस वजह से शरीर की कैलोरी जल्दी बर्न होती है।

इम्युनिटी बढ़ाता है

घी और गुड़ खाने के बाद खाने से आपकी इम्युनिटी मजबूत होती है। इनमें आयरन, मैग्नीशियम और कई फैटी एसिड भी पाए जाते है, जो आपके इम्युन सिस्टम के लिए फायदेमंद होते हैं। इस वजह से सर्दियों में होने वाले खांसी-जुकाम से भी बचने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें: पिस्ता सर्दी से बचाने के साथ आपके दिल का भी रखता है ख्याल, जानें इसे खाने के अन्य फायदे

Ghee and Jaggery benefits

ब्लड शुगर कंट्रोल करता है

घी में मौजूद फैट्स ब्लड शुगर लेवल को अचानक से बढ़ने नहीं देता। इस वजह से यह शुगर को कंट्रोल करने में फायदेमंद होता है और डायबिटीज के खतरे को कम करता है। हालांकि इसे ज्यादा न खाएं।

मीठा खाने की चाह शांत करता है

गुड़ और घी को खाना खाने के बाद खाने से आपकी मीठा खाने की इच्छा शांत हो जाती है और आप अनहेल्दी चीजें नहीं खाते। ये कॉम्बिनेशन आपका वजन भी नहीं बढ़ाता। घी में मौजूद फैट्स हेल्दी होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते है और गुड़ में प्राकृतिक रूप से शुगर पाया जाता है, जो सेहत के लिए हानिकारक नहीं होता।

यह भी पढ़ें: शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं ये 6 ड्राई फ्रूट्स, सर्दियों में इन्हें जरूर खाएं

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik