Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह मच्छर 500 से अधिक अंडे देता है , इतने दिन तक जीता है!

    By Mohit PareekEdited By:
    Updated: Tue, 08 Sep 2020 02:43 PM (IST)

    Know About mosquitoes life मच्छरों की जिंदगी की बात करें तो मच्छर 2 महीने से ज्यादा दिन तक जीवित नहीं रह पाते हैं।

    यह मच्छर 500 से अधिक अंडे देता है , इतने दिन तक जीता है!

    नई दिल्ली, जेएनएन। बरसात के दिनों में मच्छर के काटने से होने वाली बीमारियों का खतरा बहुत बढ़ जाता है।इस मौसम में मच्छर के काटने से सबसे ज्यादा मौतें होती हैं। इनमें कुछ ही ऐसे मच्छर होते हैं, जो इंसानों को काटते हैं और उनसे इंसानों को खतरा है। आज जानते हैं मच्छरों की लाइफ कितनी लंबी होती है और कौन-कौन से मच्छर इंसानों के लिए खतरनाक होते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कितना जीते हैं मच्छर?

    अगर मच्छरों की जिंदगी की बात करें तो मच्छर 2 महीने से ज्यादा दिन तक जीवित नहीं रह पाते हैं। वहीं मादा मच्छर, नर मच्छर के मुकाबले काफी ज्यादा दिनों तक जीता है। अगर नर मच्छरों की लाइफ के बारे में बात करें तो वो दिन ही जीवित रह पाते हैं और मादा मच्छर 6 से 8 हफ्तों तक जिंदा रहता है। दरअसल मादा मच्छर हर तीन दिन में अंडे देते हैं और मादा मच्छर करीब 2 महीने तक जीवित रह सकते हैं।

    कौन से मच्छरों से है खतरा?

    अगर इंसानों को सबसे ज्यादा खतरा है तो वो मादा मच्छरों से हैं, क्योंकि मादा मच्छर ही इंसान का खून चूसते हैं। वहीं नर मच्छर तो पेड़-पौधों के रस से काम चला लेते हैं। दरअसल मादा मच्छरों को अंडे देने के लिए खून की आवश्यकता होती है और एक मच्छर 500 से अधिक अंडे देता है। बता दें कि डेंगू जैसी गंभीर बीमारियां भी मादा मच्छरों को काटने से होती है।

    गौरतलब है कि दुनिया भर में मच्छरों की करीब 3 हजार 500 प्रजातियां पाई जाती हैं। लेकिन इनमें से ज़्यादातर नस्लें इसानों को बिल्कुल परेशान नहीं करतीं। ये वो मच्छर हैं जो सिर्फ फलों और पौधों के रस पर जिंदा रहते हैं।