Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Raisins Side Effects: कभी भी ज़्यादा न खा लें किशमिश, वरना हो सकती हैं ये 5 परेशानियां

    By Jagran NewsEdited By: Ruhee Parvez
    Updated: Wed, 14 Dec 2022 05:00 PM (IST)

    Raisins Side Effects किशमिश सभी को पसंद आती है और यही वजह है कि एक बार में इसे खूब खा भी लिया जाता है। किशमिश सेहत के लिए फायदेमंद तो होती है लेकिन अगर इसे ज़्यादा खा लिया जाए तो यह शरीर को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देती है।

    Hero Image
    Raisins Side Effects: ज्यादा किशमिश खा लेने से हो सकती हैं ये 5 दिक्कतें

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Raisins Side Effects: पोषक विशेषज्ञ सभी लोगों को डाइट में ड्राई फ्रूट्स शामिल करने की सलाह देते हैं। ड्राई फ्रूट्स आपके शरीर के लिए ज़रूरी पोषक तत्वों की कमी को पूरा करते हैं। इनमें से एक है किशमिश, दो स्वाद में लाजवाब होने के साथ सेहत के लिए अच्छी साबित होती है। किशमिश में कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को फाइबर, विटामिन्स और खनिज पदार्थ देता है, जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है। किशमिश का सेवन आयरन के स्तर को बढ़ावा देता है, पाचन को बेहतर बनाता है और हड्डियों को मज़बूत बनाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, क्या आप जानते हैं कि किशमिश खाने के कई नुकसान भी हैं, जो सेहत को प्रभावित कर सकते हैं। पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक, ज़्यादा किशमिश का सेवन पाचन को खराब कर सकता है और वज़न भी बढ़ा सकता है।

    ज़्यादा किशमिश खाने के नुकसान जानते हैं आप?

    पाचन को बिगाड़ सकती है

    किशमिश वैसे तो फाइबर से भरपूर होती है, जो पाचन स्वास्थ्य को अच्छी शेप में रखता है। हालांकि, अगर आप ज़रूरत से ज़्यादा किशमिश का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन खराब होता है। क्योंकि किशमिश दूसरे पोषक तत्वों के अवशोषण को कम करती है। ज़्यादा किशमिश खाना और पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने से डिहाइड्रेशन, अपच और पेट से जुड़ी दूसरी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं।

    ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा सकती है

    किशमिश में चीनी और कैलोरी की मात्रा काफी ज़्यादा होती है, इसलिए यह प्राकृतिक तौर से मीठी होती हैं। इसलिए जो लोग डायबिटीज़ से पीड़ित हैं, उन्हें इसकी मात्रा का खास ध्यान रखना चाहिए।

    वज़न बढ़ने की वजह बनती है

    जैसा की ऊपर भी बताया गया है कि किशमिश में कैलोरी की मात्रा काफी होती है। तो अगर आप वज़न घटाने की सोच रहे हैं, तो आपको किशमिश का सेवन कम ही करना चाहिए।

    कोशिकाओं को नुकसान पहुंच सकती है

    क्योंकि किशमिश पॉलीफेनॉल्स, बायोफ्लेवोनॉइड्स और फाइटोन्यूट्रीएंट्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरी होती है, इसलिए इसका ज़रूरत से ज़्यादा सेवन स्वस्थ कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव क्षति पहुंचा सकता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik