Benefits Of Dry Dates With Milk: अंडरवेट हैं तो दूध के साथ करें छुआरों का सेवन, जानिए बेहतरीन 5 फायदे
Benefits Of Dry Dates With Milk सुबह दूध में भीगे हुए छुहारा को उबालकर उसका सेवन किया जाए तो तेजी से वज़न बढ़ता है। पोषक तत्वों से भरपूर छुहारा में कैल्शियम फाइबर और विटमिन सी मौजूद होता है जो सेहत के लिए उपयोगी है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits Of Dry Dates With Milk:वैसे वज़न बढ़ाना बहुत आसान काम है और उसे घटाना बेहद मुश्किल काम है। वज़न घटाने के लिए लोगों को अपनी डाइट को कंट्रोल करना पड़ता है, साथ ही घंटों वर्कआउट भी करना पड़ता है, तब भी वज़न कंट्रोल नहीं होता। वैसे ज्यादातर लोग बढ़ते वज़न से परेशान रहते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जो वज़न बढ़ाने के लिए परेशान रहते हैं। वज़न बढ़ाने के लिए दिनभर खाते रहते हैं फिर भी उनका वज़न नहीं बढ़ता। आप जानते हैं वज़न बढ़ाने के लिए जरूरी नहीं है कि आप पूरा दिन खाते रहें, मायने यह रखता है कि आप वज़न बढ़ाने के लिए क्या खा रहे हैं। आप भी अंडर वेट हैं और वज़न बढ़ाने के सभी नुस्खें आज़मा कर थक चुके हैं तो आप दूध के साथ छुहारा का सेवन कीजिए।
पोषक तत्वों से भरपूर छुहारा में कैल्शियम, फाइबर और विटमिन सी मौजूद होता है जो सेहत के लिए उपयोगी है। सूखे खजूर यानि छुहारा का इस्तेमाल अगर दूध के साथ किया जाए तो यह वज़न बढ़ाने में बेहद असरदार है। हर रोज सुबह दूध में भीगे हुए छुहारा को उबालकर उसका सेवन किया जाए तो तेजी से वज़न बढ़ता है साथ ही कई बीमारियों का भी उपचार होता है। आइए जानते हैं कि छुहारा सेहत के लिए किस तरह फायदेमंद है।
तेजी से वज़न बढाएगा छुहारा का दूध:
दूध और छुहारा का अगर एक साथ इस्तेमाल किया जाए तो दुबलेपन से छुटकारा पाया जा सकता है। खजूर से ज्यादा कैलरीज छुहारा में होती है, इसे अगर दूध के साथ लिया जाए तो यह हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाने में मदद करता हैं। रोजाना दूध के साथ छुहारा का सेवन करने से तेजी से वज़न बढ़ेगा।
शुगर कंट्रोल करता है:
दूध और छुहारा का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह काफी फायदेमंद हो सकता है।
हड्डियों को मज़बूत करता है:
दूध और छुहारा सेहत को दुरूस्त रखने में भी मददगार है। दूध में भीगोकर छुहारा खाने से मांसपेशियां मज़बूत होती है।
पाचन दुरुस्त रखता है:
छुहारा में पोटैशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता हैं जो पाचन को दुरुस्त रखता है। छुहारा का दूध एंजाइम्स को बूस्ट करने में भी मदद करता है। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है।
स्किन और बालों के लिए भी उपयोगी है:
स्किन और बालों के लिए दूध और छुहारा काफी फायदेमंद है। इसका सेवन करने से स्किन पर ग्लो आता है साथ ही स्किन में पौषक तत्वों की कमी भी पूरी होती है। बालों के झड़ने को रोकने के लिए बेहद असरदार है यह दूध।