Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kiwi Side Effects: सुपरफूड है कीवी, लेकिन क्या इसे खाने के नुकसान जानते हैं आप?

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Thu, 19 Aug 2021 09:25 AM (IST)

    Kiwi Side Effects इस फल के छोटे-छोटे बीज और यहां तक कि छिलका भी खाने योग्य होता है हालांकि ज़्यादातर लोग इसे छीलकर खाना पसंद करते हैं। आमतौर पर सभी फलों की तरह कीवी भी फायदेमंद होती है लेकिन साथ ही इसके नुकसान भी हैं।

    Hero Image
    सुपरफूड है कीवी, लेकिन क्या इसे खाने के नुकसान जानते हैं आप?

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Kiwi Side Effects: कीवी एक ऐसा फल है जिसे सुपरफूड का दर्जा मिला हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि स्वाद में बेहतरीन होने के साथ यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। कीवी का स्वाद खट्टा-मीठा होता है। यह विटामिन- सी, के, ई, फोलेट और पोटैशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके अलावा कीवी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है। इस फल के छोटे-छोटे बीज और यहां तक कि छिलका भी खाने योग्य होता है, हालांकि, ज़्यादातर लोग इसे छीलकर खाना पसंद करते हैं। आमतौर पर सभी फलों की तरह कीवी भी फायदेमंद होती है, लेकिन साथ ही इसके नुकसान भी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कीवी के फायदे

    1. अस्थमा के इलाज में लाभदायक

    ऐसा माना जाता है कि कीवी में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सिडेंट की उच्च मात्रा अस्थमा से पीड़ित लोगों के इलाज में मदद कर सकती है। साल 2000 के एक अध्ययन में पाया गया कि कीवी सहित नियमित रूप से ताज़े फल का सेवन करने वालों के फेफड़ों के काम में लाभकारी प्रभाव देखा गया।

    2. पाचन में करता है मदद

    क्योंकि कीवी में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, इसलिए ये पाचन में फायदा पहुंचाता है। इनमें एक्टिनिडिन नामक प्रोटीयोलाइटिक एंजाइम भी होता है जो प्रोटीन को तोड़ने में मदद कर सकता है।

    3. इम्यूनिटी को बढ़ावा देता है

    कीवी पोषक तत्वों और विटामिन-सी से भरपूर होते हैं। विटामिन-सी एक आवश्यक पोषक तत्व है। खासतौर पर जब रोग को दूर करने कीबात आती है, तो यह प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने का काम करता है।

    4. अन्य सेहत से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम करता है

    ऑक्सीडेटिव तनाव हमारे डीएनए को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसके एंटीऑक्सिडेंट गुणों की मदद से कीवी के नियमित सेवन से ऑक्सीडेटिव तनाव की संभावना कम हो जाती है। क्योंकि ऑक्सीडेटिव तनाव कैंसर से जुड़ा है, इसलिए रोज़ाना कीवी खाने से पेट के कैंसर का जोखिम भी कम होता है।

    5. ब्लड प्रेशर को मैनेज करता है

    कीवी न सिर्फ इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है, बल्कि ब्लड प्रेशर को मैनेज करने का भी काम करता है।

    कीवी खाने के नुकसान

    आमतौर पर कीवी खाना सभी लोगों के लिए सुरक्षित होता है। हालांकि, उन लोगों को कीवी खाने से बचना चाहिए जो एलर्जिक होते हैं।

    जीभ में सूजन, गले में ख़राश, निगलने में दिक्कत, उल्टी और हाइव्ज़ कीवी खाने से होने वाली एलर्जी के कुछ संकेत हैं। अगर आप हेज़लनट, एवोकाडो, लेटेक्स, गेहूं, अंजीर या अफीम के बीजों से एलर्जिक हैं, तो कीवी से एलर्जी होने की संभावना बढ़ जाती है।

    दुर्लभ मामलों में, कीवी रक्त के थक्के को धीमा कर सकता है, जिससे रक्तस्राव बढ़ सकता है। यह रक्तस्राव विकारों की गंभीरता को बढ़ा सकता है। अगर आपको ब्लीडिंग डिसऑर्डर है या सर्जरी होने वाली है तो कीवी खाने से बचें।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।