Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kiwi Seeds Benefits: कब्ज से राहत दिलाने के साथ ही इम्युनिटी भी बढ़ाते हैं कीवी के बीज, जानें इनके अन्य फायदे

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Wed, 18 Jan 2023 11:49 AM (IST)

    कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर कीवी हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। सर्दियों में इसे खाने से काफी सारे फायदे भी मिलते हैं। कीवी की ही तरह इसके बीज भी बेहद लाभदायक होते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके फायदों के बारे में-

    Hero Image
    कीवी के बीज के 5 गजब के फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Kiwi Seeds Benefits: स्वस्थ सेहत के लिए पोषक आहार बेहद जरूरी होता है। फलों और सब्जियों का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी जरूरी है। पोषक तत्वों से भरपूर फल हमें कई तरह की समस्याओं से दूर रखते हैं। कीवी ऐसा ही एक फल, जिसे खाने से हमें कई तरह के फायदे मिलते हैं। इसे खाने से हमारी इम्युनिटी भी काफी मजबूत होती है। लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि सिर्फ कीवी ही नहीं,बल्कि इसके बीज भी हमारे लिए काफी फायदेमंद है। कीवी की ही तरह इसके बीज भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। लेकिन कई लोग इस बात से अनजान हैं। अगर आप भी इन लोगों में से एक हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कीवी के बीजों से होने वाले फायदों के बारे में-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

    सर्दियों के मौसम में अक्सर हमारी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। ऐसे में अगर आप इस मौसम अपनी इम्युनिटी मजबूत करना चाहते हैं, तो इसके लिए कीवी के बीज आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे। कीवी के बीजों में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रतिरोधक क्षमता बूस्ट करने में सहायक होते हैं।

    दिल और दिमाग के लिए फायदेमंद

    कीवी के बीजों का सेवन हमारे हृदय और मस्तिष्क के लिए भी काफी लाभदायक होता है। इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड हमारे दिल और दिमाग तो काफी फायदा पहुंचाता है। ऐसे में अगर आप खुद को हेल्दी और फिट बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए कीवी के बीजों का सेवन कर सकते हैं।

    कब्ज और गैस से राहत

    अगर आप कब्ज और गैस जैसी पेट की समस्याओं से परेशान रहते हैं, तो कीवी के बीज इसके लिए काफी कारगर साबित होंगे। दरअसल, इनमें मौजूद फाइबर की प्रचुर मात्रा कब्ज और गैस से राहत दिलाने में काफी सहायक है। कीवी के बीजों में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर पाए जाते हैं, जो पेट की समस्याओं को दूर करने मददगार साबित होते हैं।

    त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

    अगर आप अपनी सेहत के साथ ही अपने बालों और त्वचा को भी हेल्दी रखना चाहते हैं, तो इसके लिए कीवी के बीज फायदेमंद साबित होंगे। इसके बीजों में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ए और सी जैसे पोषक तत्व सेहत के साथ ही बालों और त्वचा को भी फायदा पहुंचाते हैं।

    फ्री रेडिकल्स से बचाए

    कीवी के बीज आपको फ्री रेडिकल्स की वजह से होने वाले नुकसानों से भी बचाते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स की प्रचुर मात्रा फ्री रेडिकल्स को खत्म कर सेल्स को हेल्दी बनाए रखने में मददगार होती है। ऐसे में अगर आप फ्री रेडिकल्स से बचना चाहते हैं, तो इसके लिए कीवी के बीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik

    comedy show banner
    comedy show banner