Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मियों में एक्सरसाइज करने के दौरान इन बातों का रखें खास ध्यान

    By Umanath SinghEdited By:
    Updated: Thu, 22 Apr 2021 11:15 PM (IST)

    विशेषज्ञों की मानें तो गर्मी के दिनों में 10 बजे से लेकर 3 बजे तक एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। इस समय सूर्य का पारा चढ़ जाता है। इसके लिए गर्मी के दिनों में सुबह के समय एक्सरसाइज करनी चाहिए। अगर वातावरण दूषित हो तो घर के अंदर ही एक्सरसाइज करें।

    Hero Image
    गर्मी के दिनों में ढ़ीले और लाइट कपड़े पहनकर एक्सरसाइज करनी चाहिए।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आधुनिक समय में सेहतमंद रहने के लिए सही दिनचर्या और संतुलित आहार के साथ-साथ पर्याप्त नींद और रोजाना वर्कआउट करना बेहद जरूरी है। हालांकि, इन नियमों का लगातार पालन करना आसान नहीं होता है। खासकर गर्मियों में सेहत का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। लापरवाही बरतने पर स्ट्रोक, चक्कर आना, सिरदर्द, डिहाइड्रेशन, थकान और हीट स्ट्रोक का जोखिम कम हो जाता है। अगर आप भी रोजाना एक्सरसाइज करते हैं, तो गर्मी के दिनों में इन बातों का खास ध्यान रखें-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कब करें एक्सरसाइज

    विशेषज्ञों की मानें तो गर्मी के दिनों में 10 बजे से लेकर 3 बजे तक एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। इस समय सूर्य का पारा चढ़ जाता है। इसके लिए गर्मी के दिनों में सुबह के समय एक्सरसाइज करनी चाहिए। हालांकि, अगर वातावरण दूषित हो, तो घर के अंदर ही एक्सरसाइज करें।

    ढ़ीले कपड़े पहनें

    गर्मी के दिनों में ढ़ीले और लाइट कपड़े पहनकर एक्सरसाइज करनी चाहिए। तंग कपड़े पहनकर एक्सरसाइज करने से गर्मी बढ़ जाती है। इससे एक्सरसाइज करने में तकलीफ होती है। इसके लिए सूती कपड़े पहनें। सूती कपड़े पसीना को सोख लेता है।

    सनस्क्रीन जरूर लगाएं

    गर्मी के दिनों में बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं। खासकर आउटडोर एक्सरसाइज के दौरान सनस्क्रीन का जरूर इस्तेमाल करें। अगर आप लापरवाही बरतते हैं, तो सनबर्न से त्वचा कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

    पानी की बोतल साथ में रखें

    गर्मियों में एक्सरसाइज करने से पहले दो गिलास पानी जरूर पिएं। इसके बाद एक्सरसाइज के दौरान पानी जरूर पिएं। इसके लिए अपने साथ पानी की बोतल साथ में रखें। एक्सरसाइज करने के बाद पानी जरूर पिएं।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।