Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Javitri Health Benefits: जावित्री में छिपे हैं कई गुण, भूख बढ़ाने से लेकर किडनी के लिए है फायदेमंद

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Fri, 20 Aug 2021 09:41 AM (IST)

    Javitri Health Benefits जावित्री जायफल का बीज होता है यह रंग में हल्के केसरी या सुनहरे रंग का होता है। खाने में इसे डालने से स्वाद तो बढ़ता ही है साथ ही इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व हमें कई बीमारियों से निजात दिलाते हैं।

    Hero Image
    जावित्री में छिपे हैं कई गुण, भूख बढ़ाने से लेकर किडनी के लिए है फायदेमंद

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Javitri Health Benefits: भारतीय खानों में मसालों की अहम भूमिका होती है। कई तरह के मसालों का मिश्रण खाने को स्वादिष्ठ बनाने के साथ स्वास्थ्य को भी कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। हल्दी, दालचीनी, काली मिर्च आदि सभी मसालों के अपने-अपने फायदे होते हैं। आज हम ऐसे ही एक मसाले 'जावित्री' की बात करेंगे, जिसका इस्तेमाल कई तरह के पकवानों में किया जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जावित्री को अंग्रेज़ी में मेस (Mace) कहा जाता है। जावित्री जायफल के परिवार से ही आती है। अन्य मसालों की तरह इसे खाने से भी कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। जावित्री जायफल का बीज होता है यह रंग में हल्के केसरी या सुनहरे रंग का होता है। खाने में इसे डालने से स्वाद तो बढ़ता ही है साथ ही इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व हमें कई बीमारियों से निजात दिलाते हैं। 

    तो आइए जानें जावित्री के सेवन के फायदों के बारे में:

    1. त्वचा के लिए: प्राकृतिक रूप से त्वचा में निखार लाने के लिए जावित्री का उपयोग किया जा सकता है। इसमें मौजूद मैक्लिग्नन (macelignan) सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है।

    2. नींद के लिए फायदेमंद: जावित्री अनिद्रा की समस्या को भी दूर कर सकती है। इसमें कुछ ऐसे यौगिक हैं, जो अच्छी नींद को बढ़ावा देते हैं।

    3. वज़न घटाने के लिए: रोज़ाना नियमित रूप से व्यायाम और सही डाइट के साथ खाने में जावित्री का इस्तेमाल भी ज़रूर करें। इससे आपको शरीर से चर्बी कम करने में मदद मिलेगी।

    4. गठिया में फादेमंद: जावित्री में भरपूर मात्रा में एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो गठिया के दर्द और सूजन में फायदा पहुंचाते हैं।

    5. पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर करती है: जावित्री पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे पेट दर्द, कब्ज़, पाचन शक्ति को मज़बूत बनाती है और भूख बढ़ाती है।

    6. लिवर के लिए: लिवर की समस्या अक्सर तेल और मसालों की वजह से बढ़ती है। जिन्हें ठीक करने के लिए जावित्री का उपयोग करना चाहिए। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण यह लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।

    7. सर्दी ज़ुकाम में: जावित्री में मौजूद एंटी-एलर्जी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लामेटरी प्रोपर्टीज़ सर्दी ज़ुकाम में फायदा पहुंचाते हैं।

    8. किडनी के लिए: जावित्री किडनी संबंधित समस्याओं के लिए जड़ी बूटी से कम नहीं मानी जाती। इसमें मौजूद पोषक तत्व किडनी की सेहत को बरकरार रखने का काम करते हैं।

    9. दांतो के लिए: जावित्री का इस्तेमाल दांतों के स्वास्थ्य के लिए मददगार साबित होता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो दांतो में कैविटी की समस्या से भी निजात दिलाते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं ये एंटी-कैंसर की तरह काम करता है, जो मुंह के कैंसर से बचाव करता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।