Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुड़ नहीं है चीनी का विकल्प, जानिए क्या इससे भी डायबिटीज बढ़ती है

    Updated: Sun, 22 Dec 2024 09:47 AM (IST)

    यूं तो शुगर पेशेंट को मीठा बहुत संभलकर खाना चाहिए। लेकिन कई बार कुछ लोगों द्वारा यह सलाह दी जाती है कि चीनी की जगह गुड़ खाना चाहिए। सलाह मानते हुए कई लोग ऐसा करना भी शुरू कर देते हैं। लेकिन उन्हें पता नहीं होता कि वह जाने अनजाने में अपनी सेहत के साथ काफी खिलवाड़ कर रहे हैं। क्योंकि गुड़ खाना चीनी का विकल्प नहीं है।

    Hero Image
    गुड़ और चीनी दोनों ही शुगर लेवल बढ़ा सकते हैं। ( Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आमतौर पर आप सुनते होंगे कि चीनी की जगह गुड़ का प्रयोग करना चाहिए। क्योंकि चीनी डायबिटीज बढ़ाती है जबकि गुड़ सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

    बल्कि पिछले कुछ सालों से शुगर के मरीजों की संख्या बढ़ी है तो लोगों ने चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। लेकिन क्या गुड़ वाकई में डायबिटीज़ बढ़ने से रोकता है, क्या गुड़ चीनी का विकल्प हो सकता है। यह आपके लिए समझना जरूरी है। इसलिए हम आपको बताएंगे कि गुड़ के सेवन से भी डायबिटीज बढ़ सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें : बच्चे के शरीर पर मालिश करने से पहले इतना जान लीजिए, कहीं मासूम को नुकसान न हो जाए

    डायबिटीज़ वालों के लिए हो सकता है हानिकारक

    गुड़ और चीनी दोनों ही मीठे होते हैं, लेकिन इनमें काफी हद तक फर्क भी है। अगर बात करें तो गुड़ में चीनी की तुलना में अधिक पोषक तत्व होते हैं, जैसे कि आयरन, कैल्शियम, और पोटैशियम। लेकिन, गुड़ में भी चीनी की तरह ही मीठा पदार्थ होता है, जो आपके खून में शुगर के स्तर को बढ़ा सकता है।

    डायबिटीज के मरीजों के लिए गुड़ का सेवन करना उचित नहीं है, क्योंकि इसमें शुगर की मात्रा काफी अधिक होती है। गुड़ में मौजूद शुगर ब्लड में शुगर के स्तर को बढ़ा सकता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी नुकसानदेह हो सकता है।

    गुड़ खाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

    आपको गुड़ खाने से पहले कई बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। गुड़ का सेवन करने से पहले इसकी मात्रा का ध्यान रखना चाहिए। अधिक मात्रा में गुड़ का सेवन करने से रक्त में शुगर का स्तर बढ़ सकता है। अगर आप बहुत ज्यादा मात्रा में गुड़ खा रहे हैं तो यह नुकसान कर सकता है। बता दें कि गुड़ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) 84.4 है, जो काफी ज्यादा हाई होता है. High GI वाले भोजन से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। 

    गुड़ की क्वालिटी करें चेक

    गुड़ का सेवन करने से पहले आपको गुड़ की गुणवत्ता का भी ध्यान रखना चाहिए। अच्छी गुणवत्ता वाला गुड़ अधिक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। बाजार में मसाले वाला और बिना मसाले वाला गुड़ उपलब्ध होता है। आप अपनी जरुरत के अनुसार दोनों को खरीद सकते हैं। 

    शुगर चेक करने के बाद ही खाएं गुड़ 

    गुड़ खाने से पहले आपको अपना शुगर लेवल चेक जरुर करना चाहिए। ऐसा न हो आप हाइ शुगर लेवल पर गुड़ का सेवन कर लें। इससे आपकी शुगर लेवल और बढ़ जाए। सबसे पहले अपने स्वास्थ्य की स्थिति का भी ध्यान रखना चाहिए। यदि आप डायबिटीज या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त हैं, तो गुड़ का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें : दूध पीने वालों को भी हो सकती है Calcium की कमी, जानिए इसके फायदे और नुकसान