विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ज्यादा दिन नहीं छिपी रहती शरीर में मैग्नीशियम की कमी! चीखकर-चीखकर मदद मांगते हैं ये लक्षण

By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
Published: Tue, 29 Sep 2026 06:30 AM (IST)

शरीर में ऐसे बहुत ही कम फंक्शन्स हैं जिसमें मैग्नीशियम की जरूरत ना हो। ऐसे में इसकी कमी को पहचान ...और पढ़ें

मैग्नीशियम की कमी के संकेत: जानें लक्षण, कारण और उपचार (Picture Credit- AI Generated)

मैग्नीशियम की कमी के संकेत: जानें लक्षण, कारण और उपचार (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. मैग्नीशियम मांसपेशियों, नसों और दिल की धड़कनों के लिए महत्वपूर्ण है

  2. कमी के लक्षणों में मांसपेशियों में ऐंठन, थकान और सुन्नपन शामिल हैं

  3. हरी सब्जियां, नट्स और दालें मैग्नीशियम के अच्छे स्रोत हैं

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मैग्नीशियम एक ऐसा पोषक तत्व है जोकि मसल्स को मूव करने, नसों को सिग्नल देने से लेकर धड़कनों के नियमित रूप से चलने में मदद करता है। इतना ही नहीं शरीर में सैकड़ों केमिकल रिएक्शन में मैग्नीशियम की भूमिका होती है। इस आर्टिकल में हम इतने अहम न्यूट्रिएंट्स और इसकी जरूरतों को समझेंगे। साथ ही इसकी कमी के लक्षणों को भी जानेंगे।

मैग्नीशियम का क्या काम है

  • मांसपेशियों को सिकुड़ने और आराम की स्थिति में आने में मदद करता है
  • नसों के बीच मैसेज भेजने में सहायता करता है
  • हड्डियों की मजबूती, कैल्शियम और विटामिन डी को बनाए रखने में सहयोग देता है
  • दिल की धड़कनों और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने का काम करता है

मैग्नीशियम कम होने के लक्षण

  • मांसपेशियों में ऐंठन, जकड़न या मरोड़ जैसा महसूस होना
  • मासंपेशियों में कमजोरी लगना
  • थकान या एनर्जी का कम होना
  • हाथ-पैरों में सुन्नपन या झुनझुनी महसूस होना
  • धड़कनों का अनियमित हो जाना

इन वजहों से भी हो सकती है कमी

  • हाई ब्लड प्रेशर
  • टाइप 2 डायबिटीज
  • ज्यादा शराब पीना
  • कुछ खास दवाएं लेना
  • पाचन से जुड़ी गड़बड़ी होने पर
  • अधिक उम्र होना

इनसे मिलता है भरपूर मैग्नीशियम

  • हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक
  • नट्स और सीड्स
  • साबुत अनाज
  • बीन्स, दालें और फलियों की अन्य किस्में

ऐसे में सप्लीमेंट लेने की सलाह दी जाती है

  • अगर आप भोजन से मैग्नीशियम की कमी पूरी नहीं हो पा रहे हों
  • ब्लड टेस्ट रिपोर्ट में लो मैग्नीशियम आया  हो

तभी काम करता है सप्लीमेंट

जब आपके डॉक्टर मैग्नीशियम सप्लीमेंट लेने की सलाह देते हैं, खासकर अगर आपको और भी स्वास्थ्य समस्याएं हों।

ऐसे लोग बरतें सावधानी

  • अगर आपको किडनी की कोई बीमारी है
  • आप पहले से कोई दवाई ले रहे हों
  • कोई पुरानी या लंबी बीमारी हो

मैग्नीशियम का ज्यादा डोज दे सकता है ये परेशानियां

  • डायरिया
  • मितली
  • पेट में दर्द

ऐसे में डॉक्टर की सलाह लें

  • समस्या कम होने की बजाय बढ़ती जा रही हो
  • आपको पहले से ही कोई बीमारी हो
  • सप्लीमेंट को लेकर कंफ्यूजन हो रहा हो
  • आप एक से ज्यादा सप्लीमेंट ले रहे हों

यह भी पढ़ें- दिल रहेगा फिट और स्किन करेगी ग्लो! डेली डाइट में शामिल करें काले अंगूर, हफ्तेभर में दिखेगा कमाल का असर