सर्दियों में माइग्रेन का दर्द कर रहा ज्यादा परेशान? बदलती आदतें हो सकती हैं वजह, बचाव के लिए अपनाएं ये टिप्स
सर्दियों में तापमान और रूटीन में बदलाव माइग्रेन के लक्षणों को बढ़ा सकते हैं।

सर्दियों में बढ़ जाते हैं माइग्रेन अटैक के मामले (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जिन लोगों को अक्सर माइग्रेन की समस्या रहती है, उनके लिए सर्दियों का यह मौसम कड़कड़ाती सुबह और छोटी होती रातों से कुछ ज्यादा है। तापमान का गिरना, बैरोमेट्रिक दबाव में उत्तर-चढ़ाव और बहुत कम धूप मिलना माइग्रेन की समस्या को कहीं अधिक बढ़ा देता है।
हालांकि, समझने की जरूरत है कि ठंड का मौसम माइग्रेन के लिए जिम्मेदार नहीं होता, बल्कि इसकी वजह से रूटीन में होने वाले बदलाव माइग्रेन के लक्षणों को बढ़ा देते हैं। ऐसे में जरूरी है समय रहते इन लक्षणों को समझकर सही इलाज की तरफ कदम आगे बढ़ाया जाए।
सर्दियों में क्यों बढ़ जाती है माइग्रेन की परेशानी?
सर्दियों में माइग्रेन तापमान, ह्यूमिडिटी और दबाव में बदलाव के साथ ही घर के अंदर रूखी हवा, नींद का बदलते पैटर्न और बढ़ते तनाव की कारण ट्रिगर हो सकता है। इसके कुछ आम लक्षण होते हैं, जैसे- सिर में धड़कन जैसा दर्द होना, सिर्फ एक हिस्से में दर्द के साथ मतली, उल्टी या रोशनी को लेकर संवेदनशीलता। कई लोगों को माइग्रेन अटैक से पहले धुंधला भी दिखाई देता है, जिसे ऑरा कहते हैं।
बचाव के तरीके
माइग्रेन ट्रिगर हर एक व्यक्ति के लिए अलग-अलग हो सकता है, इसके लिए जरूरी है कि फूड्स, स्ट्रेस और ज्यादा स्क्रीन टाइम जैसी बातों की पहचान करें।
स्लीप शेड्यूल ठीक रखें
दिनभर पर्याप्त पानी पीएं
खाना छोड़ने से बचें और बैलेंस डाइट लें
रोजाना एक्सरसाइज करें
तनाव कम करने के लिए योग, ध्यान और गहरी सांस लेने वाली एक्सरसाइज प्रैक्टिस करें।
कैफीन के ज्यादा सेवन से बचें
माइग्रेन अटैक के लक्षणों और ट्रिगर्स की पहचान के लिए डायरी मेंटेन करें
कैसे होगी माइग्रेन की पहचान?
माइग्रेन की पहचान डॉक्टर मरीज की मेडिकल हिस्ट्री देखकर करते हैं। इसके अलावा, बताए गए लक्षण, फिजिकल और न्यूरो लॉजिकल टेस्ट भी इसमें मदद करते हैं।
डॉक्टर माइग्रेन अटैक की अवधि यानी वह कितनी बार आता है, उसकी गंभीरता और लक्षणों के बारे में विस्तार से पूछ सकते हैं। कई मामलों में MRI या CT स्कैन की सलाह भी दी जा सकती है।
इलाज के लिए जरूरी कदम
इसका इलाज पूरी तरह से माइग्रेन की अवधि और गंभीरता पर निर्भर करता है। इसमें सिर दर्द कम करने वाली दवाएं, उल्टी या मतली कम करने वाली दवाएं और अटैक से बचाव वाली दवाएं शामिल हो सकती हैं।
जिन मरीजों को क्रोनिक माइग्रेन की समस्या होती है और उनपर पारंपरिक इलाज काम नहीं करता, उनके लिए डॉक्टर 'सर्जिकल माइग्रेन डीकंप्रेसन' की सलाह दे सकते हैं। इस प्रक्रिया में माइग्रेन को ट्रिगर करने वाली नसों को रिलीज किया जाता है, ताकि अटैक को कम किया जा सके।
यह भी पढ़ें- डरावने हादसे और गहरे सदमे दिमाग पर छोड़ जाते हैं गहरे निशान! PTSD पर नई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
यह भी पढ़ें- लिवर की बीमारी से राहत दिला सकती है नई दवा ‘इकिर्वो’, क्लीनिकल ट्रायल में सामने आए कई गुना बेहतर नतीजे
(डॉ. स्वप्निल जैन, मणिपाल हॉस्पिटल, जयपुर में न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में कंसल्टेंट हैं)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।