क्या मानसून में केला खाना सही है? जानें इसके फायदे और नुकसान
केला एक ऐसा फल है जो हर मौसम में आसानी से मिल जाता है। इसमें एमिनो एसिड विटामिन बी6 सी फाइबर पोटैशियम मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। केला के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। बदलते मौसम में सेहतमंद रहना आसान नहीं होता है। इसके लिए सेहत पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। खासकर, बरसात के दिनों में सेहत को लेकर जागरूक रहना बहुत जरूरी है। इस मौसम में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और जीका वायरस समेत फ्लू का खतरा बढ़ जाता है। अगर लापरवाही बरतते हैं, तो बीमार पड़ सकते हैं। चूंकि बरसात के दिनों में संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। इसके लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा बरसात के दिनों में पानी उबालकर पीने की सलाह देते हैं। वहीं, बासी, दूषित और स्ट्रीट फ़ूड से परहेज करना चाहिए। जबकि, फिट रहने के लिए एक्सरसाइज और योग जरूर करें। इसके अलावा, मानसून के दिनों में केला खाते समय भी इन बातों का जरूर ध्यान रखें। आइए जानते हैं-
केला
केला एक ऐसा फल है, जो हर मौसम में आसानी से मिल जाता है। इसमें एमिनो एसिड, विटामिन बी6, सी, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। केला के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही स्ट्रोक्स का खतरा कम हो जाता है। वहीं, मस्तिष्क सही ढंग से काम करता है। डॉक्टर दुबलेपन को दूर करने के लिए केला खाने की सलाह देते हैं। इसके लिए केला को सुपरफूड कहा जाता है।
हालांकि, गलत समय पर केला खाने से सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। खासकर, बरसात के दिनों में अपच, सर्दी-खांसी, कफ और अस्थमा से पीड़ित लोगों को रात के समय में केला खाने से परहेज करना चाहिए। इससे कफ दोष बढ़ता है, और बलगम बनने लगता है। इसके लिए बरसात के मौसम में केला दिन के समय खाएं। इससे शरीर को पचाने के लिए काफी समय मिलेगा। वहीं, केला खाने के बाद पानी बिल्कुल न पिएं। वहीं, खाली पेट भी केला न खाएं। इससे एसिड रिफ्लक्स का खतरा बढ़ जाता है।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।