Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Irregular Periods Remedies: अनियमित पीरियड्स की समस्या से हैं परेशान, तो डाइट में शामिल करें ये फूड आइटम्स

    Irregular Periods Remedies इन दिनों कई महिलाएं अनियमित पीरियड्स की वजह से काफी परेशान रहती हैं। इस वजह से उन्हें कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो इन फूड आइटम्स को अपनी डाइट मे शामिल कर सकते हैं।

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaUpdated: Tue, 09 May 2023 11:34 AM (IST)
    Hero Image
    असमय होने वाले पीरियड्स से हैं परेशान तो डाइट के शामिल करें ये फूड आइटम्स

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Irregular Periods Remedies: लगातार बदलती लाइफस्टाइल की वजह से लोग कई तरह की समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। इन दिनों हमारे आसपास कई सारे लोग डाटबिटीज, बीपी जैसी समस्या से परेशान हैं। महिलाएं भी अपने अंदर होने वाले कई सारे बदलावों की वजह से काफी परेशान रहती हैं। अनियमित पीरियड्स इन्हीं समस्याओं में से एक है, जिससे आजकल कई महिलाएं पीड़ित हैं। पीरियड्स की सही साइकिल इस बात का संकेत है कि आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं। लेकिन अगर आप लंबे समय से अनियमित पीरियड्स से परेशान हैं, तो यह इस बात का संकेत है कि आप पीसीओएस, तनाव या कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या का शिकार हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, जीवनशैली में कुछ बदलाव और खानपान संबंधी आदतों में सुधार कर आप इस समस्या से राहत पा सकती है। विषेशज्ञों का भी यह मानना है कि सही भोजन खाने से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निपटने में मदद मिल सकती है। अनियमित पीरियड्स के मामले में यह बात बिल्कुल सही साबित होती है। तो अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारे में, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल कर आप अनियमित पीरियड्स की समस्या से काफी हद तक राहत पा सकते हैं।

    पपीता

    कई पोषक तत्वों से भरपूर पपीता हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से आप कई समस्याओं से निजात पा सकते हैं। अनियमित पीरियड्स की समस्या में भी पपीते का सेवन काफी गुणकारी माना गया है। इसमें मौजूद कैरोटीन नामक पोषक तत्व एस्ट्रोजन के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही यह फल गर्भाशय के संकुचन में मदद करता है।

    अजवाईन

    कैरम सीड्स या अजवाईन भी कई समस्याओं का रामबाण इलाज माना जाता है। अजवाईन के पानी के साथ अपने दिन की शुरुआत करने से आप सेहतमंद बने रहते हैं। साथ ही यह पीरियड्स की साइकिल को नियमित करने में भी मदद करता है। इसके अलावा यह पाचन में भी सहायता करता है। अजवाईन को पानी में उबालकर पीने करने से मासिक धर्म के दर्द से भी राहत मिलती है।

    अनानास

    अनानास भी अनियमित पीरियड्स की समस्या में राहत दिलाने का काम करता है। इसमें ब्रोमेलैन नामक एंजाइम पाया जाता है, जो शरीर में सूजन को कम कर सकता है और अनियमित मासिक धर्म में भी मदद करता है। यह पीरियड्स को प्रीपोन करने में भी मदद कर सकता है।

    सौंफ

    अनियमित पीरियड्स के इलाज के लिए सौंफ एक प्रभावी उपाय है। यह हार्मोन को संतुलित करने में मदद करता है और ओव्यूलेशन को बढ़ावा देता है। यह मासिक धर्म की ऐंठन को कम करने में भी मदद कर सकता है।

    दालचीनी

    अनियमित पीरियड्स की समस्या से राहत दिलाने में दालचीनी काफी मददगार होती है। दालचीनी शरीर में इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती है, क्योंकि यह ग्लूकोज और इंसुलिन को प्रोसेस करने की शरीर की क्षमता में सुधार करती है। साथ ही यह पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम में भी काफी फायदेमंद होती है।

    एलोवेरा

    यह अनियमित पीरियड्स साइकिल के लिए प्राकृतिक इलाज माना जाता है। एलोवेरा फोलिक एसिड, एमिनप एसिड, सैलिसिलिक एसिड और विटामिन ए, सी, ई, बी12 से भरपूर होता है। ऐसे में यह पीरियड्स के लिए जिम्मेदार हार्मोन को कंट्रोल करता है और हर महीने समय पर नियमित पीरियड फ्लो कराने में मदद करता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik