Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Intimate Hygiene: रोजाना करती हैं इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल, तो हो जाएं सावधान! होते सकते हैं ये नुकसान

    By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
    Updated: Wed, 05 Apr 2023 09:03 AM (IST)

    Intimate Hygiene मार्केट में तमाम तरह के इंटिमेट वॉश भी उपलब्ध हैं जिसे कुछ महिलाएं रोजाना करती हैं। इंटिमेट हाईजीन को बनाए रखने के लिए इसे सबसे अच्छा माना जाता है। लेकिन इसका रोजाना इस्तेमाल सही है चलिए जानते हैं।

    Hero Image
    रोजाना इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल कर रहीं महिलाएं हो जाएं सावधान

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Intimate Hygiene: स्वस्थ्य शरीर होने का मतलब केवल स्वस्थ्य पेट, आंत और त्वचा ही नहीं है, बल्कि इंटिमेट एरिया का स्वस्थ्य रहना भी बेहद आवश्यक है। आज के जमाने में अब इस पर खुलकर की जाने लगी है और बार-बार इसके स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया जा रहा है। वहीं मार्केट में तमाम तरह के इंटिमेट वॉश भी उपलब्ध हैं, जिसे कुछ महिलाएं रोजाना करती हैं। लेकिन कभी आपने सोचा है कि अपने प्राइवेट पार्ट को साफ रखने के लिए रोजाना फेमिनिन वॉश का इस्तेमाल करना सही है या नहीं? चलिए जानते हैं कि फेमिनिन वॉश का दैनिक इस्तेमाल सही है या नहीं। लेकिन उससे पहले यह जानना आवश्यक है कि फेमिनिन वॉश क्या होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फेमिनिन वॉश क्या है?

    जैसा कि नाम से पता चल रहा है, ऐसे उत्पाद जो महिलाओं के बाहरी जननांग क्षेत्र की सफाई के लिए बनाए गए हैं, वे फेमिनिन वॉश कहलाते हैं। महिलाएं इनका उपयोग स्वच्छता बनाए रखने, संक्रमण को रोकने और दुर्गंध को कम करने के लिए करती हैं। जानकारों के मुताबिक फेमिनिन वॉश को इस तरह तैयार किया जाता है जिससे कि योनि का प्राकृतिक पीएच संतुलन बना रहे। कुछ डॉक्टर्स भी इसके इस्तेमाल की सलाह देते हैं। वल्वा को फेमिनिन वॉश से धोना ठीक है, लेकिन वजाइना को नहीं क्योंकि इसमें बहुत अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जिन्हें धोना नहीं चाहिए।

    क्या फेमिनिन वॉश का रोजाना इस्तेमाल सही है?

    आप सोच रहे होंगे कि जब हर दिन नहाते समय साबुन या शॉवर जेल का इस्तेमाल किया जाता है, तो हर दिन फेमिनिन वॉश का इस्तेमाल क्यों नहीं कर सकते? लेकिन जानकारों का मानना है कि नियमित रूप से फेमिनिन वॉश का इस्तेमाल योनि में बैक्टीरिया के प्राकृतिक संतुलन में बाधा ला सकती है, जिससे जलन या संक्रमण जैसी समस्या हो सकती है। नियमित रूप से फेमिनिन वॉश का इस्तेमाल करने से त्वचा को इससे एलर्जी भी हो सकती है। इसलिए इसका कम इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं इसके इस्तेमाल के लिए कोई निर्धारित उम्र नहीं है जब महिलाएं या लड़कियां फेमिनिन वॉश का इस्तेमाल करना शुरू कर सकती हैं। आम तौर पर फेमिनिन वॉश का इस्तेमाल करने की सलाह तब दी जाती है जब किसी लड़की के पीरियड्स शुरू हो जाते हैं।।

    फेमिनिन वॉश के साइड इफेक्ट

    फेमिनिन वॉश को जहां सुरक्षित मानते हुए इसके इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाता है, वहीं कुछ महिलाओं को फेमिनिन वॉश के इस्तेमाल से साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। इसमें इंटिमेट एरिया में जलन, खुजली, ड्राईनेल या फिर एलर्जी जैसी समस्या हो सकती है। इसकी वजह इंटिमेट वॉश में मिले हार्श केमिकल या सुगंध हो सकती है। साथ ही, फेमिनिन वॉश का ज्यादा इस्तेमाल आपकी योनि में बैक्टीरिया के प्राकृतिक संतुलन को भई बिगाड़ सकता है, जिससे संक्रमण या सूजन हो सकती है। अगर फेमिनिन वॉश का उपयोग करने के बाद किसी भी प्रतिकूल लक्षण का सामना करना पड़ रहा है, तो इसका उपयोग तुरंत बंद कर दें और अगर समस्या ज्यादा हो गई है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।