International Yoga Day 2023: नहीं कर पाते आसन? तो पेट की चर्बी कम करने के लिए करें ये 3 प्राणायाम
International Yoga Day 2023 कुछ खास योगासनों के नियमित अभ्यास से पेट की चर्बी को कुछ ही हफ्तों में कम किया जा सकता है लेकिन कई लोग आसन कर पाने में सहज नहीं होते तो ये 3 प्राणायाम बैली फैट कम करने में हैं मदद कर सकते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। International Yoga Day 2023: लटकती हुई तोंद आपके पूरे लुक को खराब कर सकती है। बैली फैट कम करना एक बहुत ही मुश्किल टास्क होता है। खाने-पीने का ध्यान रखने के साथ ही एक्सरसाइज को भी रूटीन में शामिल करना बेहद जरूरी होता है। अगर आप जिम जाकर एक्सरसाइज करने का वक्त नहीं निकाल पा रहे हैं, तो घर में ही कुछ योगासनों की मदद से पेट और वेट दोनों कम कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप योगासन करने में सक्षम नहीं हैं, तो कुछ प्राणायाम भी इसमें आपकी मदद कर सकते हैं।
नौकासन, धनुरासन, सेतुबंधासन, चक्की चलानासन, पश्चिमोत्तानासन, उत्तानासन जैसे और भी कई आसन हैं, जो इसके लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन अगर किसी शारीरिक समस्या के चलते आप योग आसनों को कर पाने में कंफर्टेबल नहीं, तो प्राणायाम के जरिए आप इस बमुश्किल टास्क को कर सकते हैं पूरा। प्राणायाम पेट की चर्बी घटाने के साथ ही ब्लड प्रेशर, तनाव, चिंता, पेट की बीमारियों, अवसाद, मधुमेह और हार्ट की प्रॉब्लम्स जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाते हैं।
1. कपालभाति
कपालभाति वजन कम करने के लिए बहुत ही अच्छा प्राणायाम है। इस प्राणायाम को करने के दौरान आराम से लंबी गहरी सांस लेनी होती है। जिससे आपके शरीर के अंदर ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन जाती है। फिर सांस को सिर्फ बाहर छोड़ना होता है। सांस छोड़ने के दौरान पेट को अन्दर की ओर खींचना होता है। सांस लेने की प्रक्रिया खुद से चलती रहती है, फोकस सिर्फ सांस छोड़ने पर किया जाता है। तेजी से सासं छोड़ने पर पेट पर दबाव पड़ता है। जिससे पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, पाचन क्रिया अपना काम सही से कर पाती है, जिस वजह से पेट की चर्बी को कम करने में मदद मिलती है।
2. अनुलोम-विलोम
अनुलोम-विलोम दूसरा ऐसा प्राणायाम है, जो पेट की चर्बी कम करने में बेहद असरदार है। इसके साथ ही इससे फेफड़ों की कार्यक्षमता भी सुधरती है। इसके अभ्यास से पूरे शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ती है और शरीर के साथ दिमाग भी फिट रहता है। इस प्राणायाम के रोजाना अभ्यास करने से कब्ज, पेट में गैस बनने और एसिडिटी की समस्या भी दूर करने में मदद मिलती है।
3. भस्त्रिका प्राणायाम
भस्त्रिका प्राणायाम के फायदे भी कपालभाति जैसे ही हैं। इस प्राणायाम को रोजाना बस थोड़ी देर करने से पाचन सिस्टम सही दुरुस्त रहता है। आप जो भी खाते है वह आसानी से पच जाता है। सबसे जरूरी कि इससे पेट कम करने का टारगेट भी आसानी से पूरा किया जा सकता है।
Pic credit- freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।