Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    International Yoga Day 2023: योग है सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, लेकिन करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Thu, 15 Jun 2023 09:08 PM (IST)

    International Yoga Day 2023 योग को अपने डेली रूटीन में अपनाने की सोच रहे हैं लेकिन दिमाग में इससे जुड़े कई सवाल हैं तो यहां जानें योग से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब जिसके बाद शुरू करें योग का अभ्यास।

    Hero Image
    International Yoga Day 2023: योग से जुड़ी जरूरी जानकारी

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। International Yoga Day 2023: 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग शरीर मन और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। योग व्यक्ति को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इसके साथ ही कई बीमारियों से भी राहत दिलाता है। ऐसी कई सारी समस्याएं हैं, जिनका एलोपैथी में कोई इलाज नहीं है, लेकिन योग के जरिए उनका इलाज हो सकता है। योग से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और मानसिक तनाव भी दूर होता है, लेकिन योग शुरू करने से पहले लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं। तो आज हम आपके उन्हीं सवालों का जवाब लेकर आए हैं। जान लें यहां इसके बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. योग कब करना चाहिए?

    योग करने का सबसे अच्छा समय सुबह 4 से 7 बजे का होता है, लेकिन अगर किसी कारणवश सुबह नहीं कर पा रहे हैं, तो सूर्यास्त के बाद भी कर सकते हैं। बस ध्यान रखें खाना खाने और योग करने के बीच 1-2 घंटे का फर्क होना चाहिए।

    2. योग का असर कितने दिन में नजर आने लगता है?

    योग अगर सही तरीके से किया जा रहा है, तो इसका असर 4-5 दिन में ही दिखने लगता है। रोजाना अभ्यास से शरीर से सुस्ती गायब होने लगती है, धीरे-धीरे स्टेमिना बढ़ने लगती है, चेहरे पर निखार आता है और शरीर की चर्बी भी गायब होने लगती है।

    3. कितनी देर करना चाहिए योग?

    योग की शुरुआत वार्मअप से करें। 10-15 मिनट के योगासन के बाद 10 मिनट का प्राणायाम करें। बाद में इसे क्षमतानुसार बढ़ा सकते हैं। योग एक्सपर्ट से बात करके अपनी बॉडी की कंडीशन को देखते हुए इसका समय घटा-बढ़ा भी सकते हैं।

    4. कैसे हो खानपान?

    खाने में हल्की चीजें शामिल ​करें। सब्जी, दालें, सलाद और रोजाना कम से कम एक फल जरूर शामिल करें। इससे शरीर को जरूरी विटामिंस और मिनिरल्स भी मिलते हैं और योग का असर जल्द दिखता है।

    5. योग करते वक्त कैसे कपड़े पहनने चाहिए?

    योग करने के लिए हमेशा ऐसे कपड़े पहनें, जिसमें आप कंफर्टेबल हों। कॉटन के लूज़ कपड़े बेस्ट होते हैं। 

    6. पीरियड्स में योग करना चाहिए या नहीं?

    अगर आपको पीरियड्स हो रहे हैं, तो इस दौरान नियमित योगाभ्यास विशेषकर आसनों से बचना चाहिए। इसकी बजाय रिलेक्सेशन टेक्निक और प्राणायाम किया जा सकता है। इस दौरान योग करने से आपको शरीर की दूसरी समस्याएं हो सकती हैं।

    7. खाने के तुरंत बाद योग करना चाहिए या नहीं?

    भोजन के तुरंत बाद योग नहीं करना चाहिए। यदि आपने भरपेट खाना खाया है, तो कम से कम 2 – 3 घंटे बाद ही योग करें। योगाभ्यास हमेशा खाली पेट ही करना चाहिए।

    8. योग के बाद कब नहाएं?

    कभी भी योगाभ्यास के तुरंत बाद न नहाएं। कम से कम 30 मिनट तक इंतजार करें और फिर नहाएं। योग के तुरंत बाद न ही पानी पिएं और न ही खाना खाएं।

    9. प्रेग्नेंसी में योग करें या नहीं?

    अगर आप प्रेगनेंट हैं या आपको किसी तरह की सेहत से जुड़ी समस्याएं हैं, तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही सही योगासन करना चाहिए। कोई भी आसन या प्रणायाम बिना किसी योग विशेषज्ञ के निर्देश के बिना नहीं करना चाहिए।

    10. सर्जरी में योग करें या नहीं?

    अगर हाल-फिलहाल कोई सर्जरी हुई है, तो जब तक रिकवर न हो, योग न ही करें तो बेहतर हैं। जब भी योग शुरू करना हो, तो अपने डॉक्टर से एक बार सलाह जरूर ले लें।

    11. किस शहर को योग नगरी के नाम से जाना जाता है?

    1. ऋषिकेश

    2. नैनीताल

    3. शिमला

    4. गोवा

    जवाब- ऋषिकेश

    12. पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कितने देशों में मनाया गया था?

    1. 40

    2. 192

    3. 58

    4. 20

    जवाब- 192

    13. किस देश को योग का जन्मदाता कहा जाता है?

    1. अमेरिका

    2. भारत

    3. जापान

    4. चीन

    जवाब- भारत

    14. 21 जून 2023 को कौन सा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा?

    1. 7वां

    2. 9वां

    3. 8वां

    4. 5वां

    जवाब- 9 वां

    15. किस भारतीय ने पहली बार योग को दुनिया के सामने किसी धर्म सम्मेलन में पेश किया था?

    1. नरेंद्र मोदी

    2. स्वामी विवेकानंद

    3. बाबा रामदेव

    4. महर्षि पतंजलि

    जवाब- स्वामी विवेकानंद

    16. श्वास पर नियंत्रण रखने की प्रक्रिया को क्या कहा जाता है?

    1. योगासन

    2. प्राणायाम

    3. अनुलोम-विलोम

    4. भस्त्रिका

    जवाब- प्राणायाम

    17. हलासन कौन सी ग्रंथि को एक्टिव करता है?

    1. पिट्यूटरी

    2. एड्रिनल

    3. पीनियल

    4. थायरॉयड

    जवाब- थायरॉयड

    18. स्पाइन की अच्छी स्ट्रेचिंग के लिए कौन सा योगासन है बेस्ट?

    1. हलासन

    2. भुजंगासन

    3. शलभासन

    4. नौकासन

    जवाब- हलासन

    19. किस अंतराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था?

    1. 21 जून 2015

    2. 21 जून 2014

    3. 21 जून 2016

    4. 21 जून 2017

    जवाब- 21 जून 2015

    20. फीमेल योग प्रैक्टिशनर को किस नाम से जाना जाता है?

    1. योगगुरु

    2. योगिनी

    3. आचार्य

    4. महात्मा

    जवाब- योगिनी

    21. किस आसन को माउंटने पोज के नाम से भी जाना जाता है?

    1. पद्मासन

    2. ताड़ासन

    3. बालासन

    4. त्रिकोणासन

    जवाब- ताड़ासन

    22. कौन से आसन को करते वक्त कमर और हाथ की पोजिशन कोबरा जैसी नजर आती है?

    1. भुजंगासन

    2. वक्रासन

    3. अर्धचक्रासन

    4. इनमें से कोई नहीं

    जवाब- भुजंगासन

    23. खाने के तुरंत बाद कौन सा आसन कर सकते हैं?

    1. नौकासन

    2. भुजंगासन

    3. वज्रासन

    4. सेतुबंधासन

    जवाब- वज्रासन

    24. योग के अंत में विश्राम के लिए कौन सा आसन किया जाता है?

    1. बालासन

    2. शवासन

    3. सुखासन

    4. पश्चिमोत्तानासन

    जवाब- शवासन

    25. सूर्य नमस्कार में कुल कितने आसन होते हैं?

    1.  12

    2.  8

    3.  10

    4.  9

    जवाब- 12

    Pic credit- freepik

    comedy show banner
    comedy show banner