Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वाइन फ्लू से बचना है तो जान लें लक्षण और बचाव के तरीके, कब लें वैक्सीन?

    Updated: Sat, 22 Mar 2025 01:51 PM (IST)

    इस समय देश के कई राज्यों में Flu का कहर देखने को म‍िल रहा है। इसमें तीन से चार दिन तक तेज बुखार हो रहा है और साथ में खांसी जुकाम भी है। ऐसे में फ्लू वैक्सीन लेना हर साल जरूरी होता है। सही समय पर टीका लगवाने से न केवल खुद को बल्कि अपने परिवार और समाज को भी सुरक्षित रखा जा सकता है।

    Hero Image
    इन द‍िनों तेजी से बढ़ रहे स्‍वाइन फ्लू के मामले। (Image Credit- Freepik)

     लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। भारत में इन द‍िनों स्‍वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसमें इन्फ्लूएंजा बी और एच1एन1 (स्वाइन फ्लू) के मामले प्रमुख हैं। हेल्‍थ ड‍िपार्टमेंट ने भी इससे बचने के ल‍िए सावधानी बरतने की अपील की है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। ऐसे में स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी दबाव बढ़ गया है। इस बारे में डॉक्‍टरों का भी कहना है क‍ि मौसम बदलते ही कई मौसमी बीमार‍ियों का खतरा बढ़ जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बदलते मौसम में शरीर की रोग प्रत‍िरोधक क्षमता भी कमजोर हो जाती है। इस कारण फ्लू, खांसी, बुखार जैसी समस्याएं होने लगती हैं। अगर सही समय पर इनका इलाज नहीं कराया गया तो ये समस्‍या बढ़ सकती है। इस समय दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और राजस्थान जैसे कई राज्य इस फ्लू की चपेट में हैं। आज हम आपकाे अपने इस लेख में बताने जा रहे हैं क‍ि आपको इससे बचने के ल‍िए क्‍या सावधानी बरतनी चाह‍ि‍ए। साथ ही ये भी बताएंगे क‍ि आप कब वैक्‍सीन लेने की जरूरत है। आइए जानते हैं वि‍स्‍तार से-

    कैसे फैलता है स्वाइन फ्लू?

    स्वाइन फ्लू नियमित फ्लू वायरस की तरह ही फैलता है। संक्रमित मरीजों की खांसने, छींकने या बोलने से निकलने वाले थूक से ये संक्रमण तेजी से फैलता है। जब आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ समय बिताते हैं जिसमें फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, तो भी इसका खतरा बढ़ जाता है।

    स्‍वाइन फ्लू के लक्षण

    • फ्लू का सबसे सामान्य लक्षण बुखार है। इसे अनदेखा करना आपको भारी पड़ सकता है। यह शरीर में वायरस के संक्रमण का संकेत हो सकता है।
    • इन्फ्लूएंजा और स्वाइन फ्लू में गले में जलन, खराश और खांसी की समस्‍या हो सकती है। इन्‍हें नजरअंदाज करने से ये गंभीर रूप ले सकता है।
    • मसल्‍स पेन भी इनके मुख्‍य लक्षणों में से एक है। इा दौरान आपकाे थकान महसूस हो सकती है।
    • अगर आपको सांस लेने में कठ‍िनाई हो रही है तो ये भी स्‍वाइन फ्लू के आम लक्षणों में से एक है। ऐसे में आपको तुरंत इलाज की जरूरत होती है। इन लक्षणों को अनदेखा करने से संक्रमण और भी गंभीर हो सकता है।

    संक्रमण से बचाव के तरीके

    • बार-बार हाथ धोएं
    • मास्क पहनें
    • हेल्‍दी डाइट लें
    • संक्रमित व्यक्तियों से दूरी बनाएं
    • टीका लगवाएं

    कब लगवाएं फ्लू का वैक्‍सीन

    • सितंबर-अक्टूबर का महीना सबसे अच्‍छा समय माना जाता है।
    • नवंबर-दिसंबर में भी वैक्सीन प्रभावी होती है, लेकिन जल्दी लेना बेहतर होता है।
    • जनवरी और बाद में आप वैक्‍सीन लगवा सकते हैं। अगर आपने अब तक वैक्सीन नहीं ली है, तो अभी भी लेना फायदेमंद होगा।

    क्‍यों जरूरी है वैक्सीन

    • वैक्सीन शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है और गंभीर संक्रमण से बचाने में मदद करती है।
    • यह विशेष रूप से बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए जरूरी है।
    • जब अधिक लोग टीका लगवाते हैं, तो वायरस के फैलने की संभावना कम हो जाती है।

    किन लोगों को जरूर लगवाना चाहिए टीका

    • 6 महीने से अधिक उम्र के सभी लाेगों को टीका जरूर लगवाना चाह‍िए।
    • 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग भी टीका लगवा सकते हैं।
    • गर्भवती महिलाओं को भी टीका लगवाने की सलाह दी जाती है।
    • हृदय रोग, अस्थमा या मधुमेह जैसी बीमारियों से पीड़ि‍त लोग भी वैक्‍सीन जरूर लगवाएं।

    यह भी पढ़ें: Swine Flu: मौत का कारण भी बन सकता है H1N1 वायरस, जानें स्वाइन फ्लू के बारे में वह सबकुछ जो जानना जरूरी है

    यह भी पढ़ें: दिल्ली में सामने आए Swine Flu के 3 हजार से ज्यादा मामले, 7 लक्षण दिखते ही करें डॉक्टर से बात

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।