How To Improve Memory: स्मरण शक्ति बढ़ाने और दिमाग तेज करने के लिए डाइट में इन चीजों को जरूर करें शामिल
How To Improve Memory जब बात दिमाग को तेज करने की आती है तो इसमें फैटी फिश सबसे उत्तम होती है। फैटी फिश में उच्च मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड ब्रेन को बूस्ट करने में अहम भूमिका निभाता है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। How To Improve Memory: आजकल लोग तनाव भरी जिंदगी जीने को आदी हो गए हैं। इससे उनकी मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है। लोगों को भूलने की आदत हो जाती है। साथ ही स्मरण शक्ति भी कमजोर होने लगती है। लंबे समय तक तनावग्रस्त रहने से मस्तिष्क सही से काम करना बंद कर देता है। इसके अलावा, आवश्यक पोषक तत्वों की कमी के वजह से भी दिमाग पर असर पड़ता है। अगर आपको भी भूलने की आदत है और आप स्मरण शक्ति बढ़ाना चाहते हैं, तो डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें
फैटी फिश
जब बात दिमाग को तेज करने की आती है, तो इसमें फैटी फिश सबसे उत्तम होती है। फैटी फिश में उच्च मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड ब्रेन को बूस्ट करने में अहम भूमिका निभाता है। इससे स्मरण शक्ति बढ़ती है। इसके अलावा, ध्यान भी बढ़ता है। इसके लिए डाइट में फैटी फिश को जरूर शामिल करें।
हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन बी काम्प्लेक्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा, हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन-सी, इ, मैग्नीशियम भी पाया जाता है। इन आवश्यक पोषक तत्वों से दिमाग सही से काम करता है।
ब्रोकली
ब्रोकली में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो दिमाग को तेज करते हैं। साथ ही स्मरण शक्ति भी बढ़ती है। इसके लिए डाइट में ब्रोकली को जरूर शामिल करें। ब्रोकली के सेवन से कई अन्य बीमारियों में भी फायदा मिलता है।
एवोकाडो
इसमें आवश्यक पोषक तत्व जस्ता फोलेट, कैल्शियम, लोहा, मैग्नीशियम, पोटेशियम, तांबा, मैंगनीज, फॉस्फोरस आदि पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। इससे दिमाग सुचारू ढंग से काम करता है।
जामुन
जामुन में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। ये सभी आवश्यक पोषक तत्व सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को दूर करने में सहायक होते हैं। इसके लिए जामुन दिमाग के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा, कॉफी का सेवन करना भी दिमाग के लिए फायदेमंद होता है।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।